देश में विपक्षी एकता को लेकर जारी कवायद के बीच ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि बंगाल से ही बीजेपी की हार का सिलसिला शुरू होगा. टीएमसी नेता ने कहा है कि हमलोग सब एक साथ हैं. अब अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन सब एक साथ आ गए हैं. जो लोग 275-300 सीटों पर गर्व कर रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि राजीव गांधी के पास 400 सीट थी. उन्हें भी संभाल कर नहीं रख पाए. ये जो 300 की बात कर रहे हैं उन्हें इन्हीं 5 राज्यों में 100 सीटों का झटका लग जाएगा. ममता बनर्जी ने गुरुवार को नया नारा देते हुए कहा कि 'और नहीं दरकार, बीजेपी सरकार', बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से डराने वालों के लिए जनगण की सरकार ही असली फैसला देगी.
@MamataOfficial ने आज कोलकाता के पार्टी कार्यक्रम में कहा कि अब हमारे साथ@NitishKumar @HemantSorenJMM सब हैं इसलिए अगले लोक सभा चुनाव में खेला होबे@ndtvindia @ndtv pic.twitter.com/Ym4L8sVGzj
— manish (@manishndtv) September 8, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर राज्य में सरकार बनाया था. बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दिल्ली में तमाम दलों के नेताओं के साथ मुलाकात कर बीजेपी को 2024 में सत्ता से हटाने की बात कही हैं. उन्होंने कहा है कि यह मुख्य मोर्चा होगा.
आम चुनाव 2024 से पहले विपक्ष को एकजुट करने के मिशन के अंतर्गत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. पिछले माह बीजेपी से रिश्ता तोड़ने के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान विपक्ष के कई नेताओं से उन्होंने भेंट की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जेडी एस के एचडी कुमारस्वामी के अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, इंडियन नेशनल लोकदल के ओमप्रकाश चौटाला और सपा अध्यक्ष अखिलेश याादव से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की है.
इधर कांग्रेस पार्टी की तरफ से बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गयी. राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. कांग्रेस के नेता 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर देश भर में बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं