विज्ञापन

केतन मर्डर: सिया-चेतन की खाटूश्याम में सीक्रेट शादी का सामने आया सच, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने क्या कहा?

केतन अग्रवाल की हत्या को एक महीने होने को हैं. पुलिस अभी मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है. इसी बीत चेतन चौधरी और सिया गोयल की सीक्रेट शादी की जांच के लिए पुलिस के खाटूश्याम पहुंचने की जानकारी सामने आई.

केतन मर्डर: सिया-चेतन की खाटूश्याम में सीक्रेट शादी का सामने आया सच, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने क्या कहा?
सिया-चेतन की खाटूश्याम में हुई थी सीक्रेट शादी?

केतन अग्रवाल मर्डर केस के आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित शादी की पुष्टि के लिए बुधवार को पुणे पुलिस राजस्थान के खाटूश्याम पहुंची. सिया और चेतन को लेकर खबरें सामने आईं कि दोनों ने राजस्थान के सीकर में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी. इसी बात की पुष्टि करने के लिए पुणे पुलिस खाटू श्याम आई. बताया जा रहा है कि जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने मंदिर परिसर की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी. हालांकि, कोई सीसीटीवी फुटे नहीं मिला. 

यरवदा जेल में बंद हैं सिया और चेतन

सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों ही अभी केतन अग्रवाल मर्डर केस में न्यायिक हिरासत में यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं. उधर पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कथित शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि जांच प्रक्रिया इस मामले की चल रही जांच का ही एक हिस्सा है. जब सिया गोयल और चेतन चौधरी की खाटू श्याम मंदिर में शादी की बात को लेकर पुणे पुलिस की जांच पर सवाल किया गया तो मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने ऐसी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया. 

शादी की खबरों पर प्रबंधन-पुलिस का बयान 

श्री श्याम मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष मोहनदास सिंह चौहान ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है और ना ही ऐसा कोई सीसीटीवी फुटेज हमारे पास है. साथ ही अगर पुलिस इस मामले में कोई जानकारी चाहेगी तो पूरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार उन्हें सहयोग किया जाएगा और जानकारी दी जाएगी.

मंदिर प्रबंधन ने कहा कि लाखों श्याम भक्त खाटू श्याम जी आते हैं ऐसे में शिया और चेतन आकर गए भी होंगे तो उसकी कोई जानकारी नहीं है.

मंदिर में शादी की खबरों को लेकर प्रबंधन ने कहा कि श्री श्याम मंदिर कमेटी में शादी करवाने की कोई व्यवस्था नहीं है और ना ही ऐसी ऐसी कोई परंपरा भी नहीं है. यह खबरें निराधार और बिल्कुल झूठी है. डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने फोन पर बताया कि पुलिस के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है और ना ही उच्च एजेंसियों ने इस मामले में संपर्क किया है. 

18 जून को केतन अग्रवाल की हुई थी हत्या

बता दें कि सिया (20) पर अपने मंगेतर केतन (25) को प्रेमी चेतन चौधरी (22) के साथ मिलकर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले की एक पहाड़ी से खाई में धकेलने का आरोप है, जिससे उनकी मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी के बाद से पुलिस केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बीच केतन की मां ने न्याय की मांग करते हुए पीएम मोदी को भावुक पत्र लिखा है. केतन की मां ने पीएम मोदी को लिखे ईमेल में कहा कि हर मां की तरह उनका भी सपना था कि केतन की शादी हो, वह अपना परिवार बसाए और उनके साथ पूरी जिंदगी बिताए, लेकिन किस्मत ने उनसे उनका बेटा छीन लिया और उन्हें अपने ही बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा.

मां ने आगे लिखा, "एक मां के लिए इससे बड़ा दर्द कुछ नहीं हो सकता. मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके साथ मेरी पूरी दुनिया भी चली गई. घर का हर कोना मुझे उसकी याद दिलाता है. उसका कमरा, उसके कपड़े, उसकी तस्वीरें और वह सन्नाटा, जिसने उसकी हंसी की जगह ले ली है, हर दिन मुझे याद दिलाते हैं कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा. केतन की दुखी मां ने इस घटना के बाद परिवार पर आए दोहरे दुख का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि केतन के दादाजी, मर्डर का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और तीन हफ़्ते से भी कम समय में उनकी भी मौत हो गई.

यह भी पढे़ं-

सिया ने केतन को धक्का देने के लिए इस पहाड़ी पर की थी प्रैक्टिस, बॉयफ्रेंड चेतन ने भी दिया था साथ!

केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर को मारने वाली सिया गोयल को झटका, पुणे में पिता का लाखों का सामान जब्त, FDA का बड़ा ऐक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Khatushyam Mandir, Khatushyam Mandir News, Khatu Shyam Mandir, Ketan Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com