- केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ विमान में नारेबाजी
- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
- सोना तस्करी मामले को लेकर सीएम का विरोध
कथित तौर पर काली शर्ट पहने हुए दो युवा कांग्रेस (Youth Congress) कार्यकर्ताओं ने केरल (Kerala) के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के खिलाफ एक फ्लाइट में नारेबाजी की. विजयन सोमवार को कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रहे थे. युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक केएस सबरीनाथन ने सोशल मीडिया पर तीन सेकेंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें संगठन के दो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाते नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें धक्का मार दिया.
एक फेसबुक पोस्ट में सबरीनाथन ने आरोप लगाया कि वह माकपा के वरिष्ठ नेता और एलडीएफ के संयोजक ईपी जयराजन थे जिन्होंने प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धक्का दिया. माकपा के एक नेता ने आरोप लगाया है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विमान के अंदर विजयन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
यह घटना उस समय हुई जब विमान तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उतरा.
सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर आरोप लगाने के बाद से ही सीएम विजयन को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें -
केरल में सत्तारूढ़ LDF को झटका, कांग्रेस प्रत्याशी उमा थॉमस ने थ्रिक्काकारा सीट बड़े अंतर से जीती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं