विज्ञापन

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL: केरल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में UDF को सबसे ज्यादा वोट, NDA को भी फायदा

Kerala Exit Poll: केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में LDF को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में नुकसान होता दिख रहा है.

AXIS MY INDIA KERALAM EXIT POLL: केरल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में UDF को सबसे ज्यादा वोट, NDA को भी फायदा
  • एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया
  • UDF ने ग्रामीण इलाकों में 44 फीसद और शहरी इलाकों में 43 फीसद वोट शेयर हासिल कर दोनों क्षेत्रों में बढ़त बनाई
  • CM विजयन की LDF को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छह प्रतिशत वोट शेयर की कमी का सामना करना पड़ सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

केरल विधानसभा चुनाव-2026 के एग्जिट पोल भी सामने आ रहे हैं. इस एग्जिट पोल में एक्सेस माय इंडिया के सर्वे में बेहद रोमांचक तस्वीर पेश की है. एग्जिट पोल के सबसे चौंकाने वाले आंकड़े भौगोलिक आधार पर सामने आए हैं, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने न केवल ग्रामीण इलाकों (52% आबादी) में 44% वोट शेयर के साथ भारी सेंधमारी की है, बल्कि शहरी क्षेत्रों (48% आबादी) में भी 43% के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी है.

Latest and Breaking News on NDTV

केरल एग्जिट पोल 2026: भौगोलिक वोट शेयर (%)

पार्टीग्रामीण (52% आबादी)शहरी (48% आबादी)मुख्य रुझान
UDF44% (+5)43% (+4)दोनों क्षेत्रों में सबसे बड़ी पसंद
LDF40% (-6)38% (-6)शहरी इलाकों में भारी गिरावट
NDA14% (+4)15% (+3)शहरी और ग्रामीण दोनों में बढ़त
अन्य2% (-3)4% (-1)छोटे दलों के आधार में कमी

ये भी पढ़ें : Exit Poll 2026 LIVE: बंगाल से लेकर केरल-असम तक, कहां किसकी बन रही सरकार, देखिए एग्जिट पोल

LDF को हो सकता है नुकसान

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले LDF के लिए यह आंकड़े नुकसान की घंटी बजा रहे हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों ही मोर्चों पर पार्टी को 6% वोट शेयर का बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जो राज्य में एक दशक से चले आ रहे वामपंथी शासन के खिलाफ 'सत्ता विरोधी लहर' का स्पष्ट संकेत है. इस त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे दिलचस्प पहलू NDA की निरंतर बढ़त है, जिसने शहर और गांव दोनों जगह अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर मुकाबले को और भी कांटे का बना दिया है.

ये भी पढ़ें : Axis My India Exit poll: केरलम में थी ईसाई वोटों की लड़ाई, देखिए सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के हाथ आई

एग्जिट पोल केवल अनुमान

पूरे केरल में मतदान संपन्न हो चुका है और अब सभी का ध्यान एग्जिट पोल के अनुमानों पर केंद्रित हो गया है, जिनसे चुनावी नतीजों की पहली झलक मिलने की उम्मीद है. हालांकि, एग्जिट पोल केवल शुरुआती रुझान देते हैं और इन्हें अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com