Exit Poll 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो चुकी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता ने किसे सत्ता की चाबी सौंपी है. क्या ममता बनर्जी का किला बचेगा या असम में बीजेपी की वापसी होगी? क्या दक्षिण के राज्यों में सत्ता परिवर्तन की लहर है? इन सवालों का जवाब तो 4 मई को चुनाव के नतीजों के बाद ही मिलेगा. लेकिन इससे पहले एग्जिट सामने आ गए हैं. इन एग्जिट में किस राज्य में किसकी सरकार बनती दिख रही है? सभी बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ..
सभी राज्यों के एग्जिट पोल का सबसे तेज अपडेट और 'Poll of Polls'
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु में फिर DMK सरकार, देखिए पोल और पोल्स
तमिलनाडु चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल में DMK गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. पोल और पोल्स में DMK को 128 ADMK को 86 और TVK को 17 सीटें मिल रही हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाला सर्वे एक्सेस माय इंडिया का है, जहां DMK को 92-110 और TVK को 98-120 सीटें मिलती दिख रही हैं.
West Bengal Poll of Polls: बंगाल में BJP और TMC में मुकाबला, देखिए कौन आगे-कौन पीछे
पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. कुछ एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी को कुछ में टीएमसी आगे चल रही है. अगर पोल और पोल्स की बात करें तो टीएमसी को 146, बीजेपी को 140 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही हैं.
Puducherry Poll of Polls 2026 LIVE: पुडुचेरी के पोल और पोल्स में बीजेपी गठबंधन की सरकार
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता दिख रहा है. एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-20 और कांग्रेस गठबंधन को 6-8 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं पोल और पोल्स में बीजेपी गठबंधन को 18, कांग्रेस को 9 सीटें मिल रही हैं.
Assam Exit Poll 2026 LIVE: असम में बीजेपी को भारी बहुमत, देखिए एग्जिट पोल
असम विधानसभा चुनाव के पोल और पोल्स में बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है. एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में NDA को 88-100 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीटें मिलती दिख रही हैं.अगर पोल और पोल्स की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 92 और कांग्रेस गठबंधन को 28 सीटें मिल रही हैं.
West Bengal Exit Poll 2026 LIVE: बंगाल में बीजेपी और TMC में कड़ी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को अलग‑अलग सर्वे एजेंसियों के आंकड़े चौंकाने वाले संकेत दे रहे हैं. एक ओर कुछ एग्जिट पोल्स बीजेपी को 95 से 110 सीटों का अनुमान दे रहे हैं, तो वहीं पीपल्स पल्स और प्रजा पोल जैसे सर्वे टीएमसी को बड़ी बढ़त और 190 से ज्यादा सीटों तक जाते दिखा रहे हैं.
Puducherry Exit Polls 2026: पुडुचेरी में NDA गठबंधन की बनती दिख रही सरकार
AXIS My India के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में एनडीए (NRC+) की बढ़त दिखाई गई है. 30 सीटों वाली विधानसभा में एग्जिट पोल के मुताबिक NRC+ गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. इस गठबंधन में AINRC को 10–12 सीटें, बीजेपी को 4–6 सीटें, जबकि AIADMK और LJK को 1–2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु में TVK को 98 से 120 सीटें
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.
Assam Poll of Polls LIVE: असम में फिर से NDA की सरकार, देखिए पोल और पोल्स
असम में एक बार फिर से NDA सरकार बनती दिख रही है. असम के पोल और पोल्स में सत्तारूढ़ गठबंधन भारी बहुमत के साथ वापसी करने जा रहा है. Axis My India, Matrize, Peoples' Insight और Poll Diary चारों एग्जिट पोल में BJP+ (NDA) को कम से कम 85 और अधिकतम 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 126 सीटों वाली असम विधानसभा में यह एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत की ओर इशारा करता
Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल के पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस सरकार
केरल चुनाव के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं. केरल में इस बार कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. वहीं 10 साल से सत्ता पर काबिज लेफ्ट गठबंधन को झटका मिलता दिख रहा है.