विज्ञापन

केरल में 'लालू का लालटेन' जलाने वाले इकलौते उम्मीदवार पीके प्रवीण कौन? कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ जीता चुनाव

RJD in Kerala: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही लालू यादव की पार्टी RJD के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. केरल की कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की है.

केरल में 'लालू का लालटेन' जलाने वाले इकलौते उम्मीदवार पीके प्रवीण कौन? कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ जीता चुनाव
केरल विधानसभा चुनाव के RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण के साथ तेजस्वी यादव.

Kerala Election Results: सोमवार को जारी हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में एक मात्र केरल में कांग्रेस को जीत मिली है. यहां कांग्रेस गठबंधन UDF स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है. केरल में कांग्रेस की वापसी के साथ ही भारत में लेफ्ट का आखिरी किला ढह गया. अब भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी दलों की सरकार नहीं है. केरल में 10 सालों से पिनराई विजयन के नेतृत्व में सरकार चल रही थी. लेकिन इस बार कांग्रेस ने वामपंथी सरकार को हरा दिया. केरल के चुनावी नतीजे से एक चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि यहां लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भी एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. 

कुथुपरम्बा सीट से राजद के पीके प्रवीण की जीत

दरअसल केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन की लहर के बीच लेफ्ट के साथ चुनाव लड़ रही लालू यादव की पार्टी RJD के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. केरल की कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की है. कुथुपरम्बा सीट से कांग्रेस गठबंधन की ओर से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन उम्मीदवार थी. जिसे पीके प्रवीण ने हराया. 

RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण 1286 वोट से जीत गए हैं 

Latest and Breaking News on NDTV

केरल में राजद के इकलौते विधायक पीके प्रवीण कौन?

नामांकन के दौरान पेश किए गए हलफनामे के मुताबिक राजद प्रत्याशी पीके प्रवीण बिजनेसमैन हैं. उन्होंने अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से एमए और एम.फिल की पढ़ाई की है. उनके पास 3.27 करोड़ की संपत्ति है, जिसमें 1.33 करोड़ की चल संपत्ति और 2.05 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है. उन पर 15 लाख रुपये की देनदारी है. पीके प्रवीण के ऊपर कोई आपराधिक केस नहीं दर्ज हैं.

चुनाव शपथ पत्र के अनुसार पीके प्रवीण की कुल संपत्ति ₹3.3 करोड़ और देनदारियां ₹15.8 लाख हैं. पीके प्रवीण ने अपनी वार्षिक आय ₹15.9 लाख बताई है. 

2021 में भी केरल में राजद एक सीट जीती थी

ऐसा नहीं है कि केरल में राजद पहली बार किसी सीट पर चुनाव जीती हो. पिछले चुनाव 2021 में भी आरजेडी ने कुथुपरमा सीट पर जीत का पताका लहराया था. उसके प्रत्याशी केपी मोहान को करीब 70 हजार वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर IUML के पी. अब्दुल थे. इस बार केरल में राजद ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें मात्र एक सीट पर राजद की जीत मिली. राजद नेता तेजस्वी यादव भी केरल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. 

यह भी पढ़ें - केरल में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के पार, रुझानों में BJP के लिए भी गुड न्यूज, लेफ्ट का क्या हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Election Results 2026 LIVE, RJD In Kerala, Kuthuparamba Result, Kerala Election Result, PK Praveen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com