केरल में पांच साल की बच्ची से रेप और मर्डर के मामले को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के भीतर दरार पैदा कर दी है. दरअसल, इस मामले में पीड़िता और आरोपी दोनों प्रवासी हैं. ऐसे में इस मामले ने राज्य कांग्रेस को सीपीएम के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार पर तीखा हमला शुरू करने के लिए प्रेरित किया है.
केरल प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से इस मामले को लेकर पिनराई विजयन सरकार की आलोचना की है. केरल कांग्रेस ने राज्य के गृह विभाग को भ्रष्ट करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग की है. केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री बच्चों के लिए भी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते." इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
केरल कांग्रेस का वामपंथियों पर तीखा हमला इस बात का संकेत है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को एकजुट रखने की चुनौती कितनी बड़ी है.
कांग्रेस ने टीएमसी पर किए तीखे हमले
इससे पहले पश्चिम बंगाल के ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखे हमले किए थे. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के बयानों से भी विपक्षी एकता को लेकर सवाल उठे.
INDIA को लेकर दुविधा में वामपंथी
केरल पर शासन करने वाले वामपंथियों को भी इसी तरह की दुविधा का सामना करना पड़ रहा है. इस महीने की शुरुआत में बेंगलुरु में बड़े विपक्षी सम्मेलन के मौके पर सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार कर दिया. येचुरी ने कहा, "ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) एक साथ नहीं आ सकते. बंगाल में वामपंथियों और कांग्रेस के साथ दूसरी सेक्युलर पार्टियां होंगी, जो बीजेपी और टीएमसी के खिलाफ लड़ेंगी"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के बंगाल प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि राज्य में आतंक का राज है.
कांग्रेस ने दिल्ली में बदली रणनीति
हालांकि, दिल्ली में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ अपने टकराव को नजरअंदाज कर दिया. कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के अधिकारियों को नियंत्रित करने के केंद्र के अध्यादेश (बिल) के खिलाफ लड़ाई में अरविंद केजरीवाल की पार्टी का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की. इसके बाद भी अजय माकन जैसे स्थानीय नेता आप सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.
BJP नेता अमित मालवीय ने कसे तंज
इन प्रतिद्वंद्विता पर विपक्षी गुट का मजाक उड़ाते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, "दिल्ली कांग्रेस ने AAP को समर्थन देने का विरोध किया था. अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के जानलेवा शासन के खिलाफ खड़े हैं. लेकिन दोनों राज्यों में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने हमला बोल दिया है. वैसे कांग्रेस ने नियमित रूप से अपनी प्रदेश इकाइयों के हितों से समझौता किया है. पार्टी ने राहुल गांधी को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए खुद को लोगों के समूह तक सीमित कर दिया है.''
ये भी पढ़ें:-
"क्या वे बंगाल का दौरा करेंगे": मणिपुर जा रहे I.N.D.I.A के सांसदों पर BJP का पलटवार
अब अगस्त के बजाय सितंबर में हो सकती है विपक्ष के ‘इंडिया' गठबंधन की अगली बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं