विज्ञापन

केरल चुनाव 2026: मंडप से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्‍हन, बोलीं-''पहले वोट, फिर शादी''

केरल व‍िधानसभा चुनाव 2026 में Kerala Bride Voting की इस प्रेरणादायक खबर में वायनाड की दुल्हन अखिला एंटनी ने शादी से ठीक पहले मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. दुल्हन के इस कदम की हर जगह सराहना हो रही है.

केरल चुनाव 2026: मंडप से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्‍हन, बोलीं-''पहले वोट, फिर शादी''
Kerala Assembly Election 2026: पहले मतदान फिर वरमाला, केरल की दुल्हन ने पेश की अनोखी मिसाल
  • केरल चुनाव 2026 में 9 अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है और कुल मतदाता 2.71 करोड़ से अधिक है
  • वायनाड की अखिला एंटनी ने अपनी शादी से पहले मतदान केंद्र पर वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाई
  • अखिला ने मतदान के बाद समय पर अपनी शादी के लिए रवाना होकर अपने जीवन के दो महत्वपूर्ण कर्तव्य पूरे किए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Kerala Assembly Election 2026:  केरल व‍िधानसभा चुनाव 2026 में आज 9 अप्रैल, गुरुवार को 140 सीटों के ल‍िए वोट डाले जा रहे हैं. वायनाड से लोकतंत्र की खूबसूरत तस्‍वीर सामने आई है, जहां एक दुल्हन ने अपनी शादी से ठीक पहले लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है. वायनाड के मेप्पाडी की रहने वाली अखिला एंटनी गुरुवार सुबह पूरी तरह दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी मतदान केंद्र पहुंचीं. गहनों और फूलों से सजी अखिला को देखकर वहां मौजूद मतदाता और अधिकारी भी हैरान रह गए.

अखिला सुबह करीब 9 बजे सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेप्पाडी स्थित बूथ नंबर 191 पर पहुंचीं, जहां पहले से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी. भीड़ को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने अखिला को मतदान करने में प्राथमिकता दी, ताकि वह समय पर अपना वोट डालकर शादी के लिए निकल सकें. कुछ ही मिनटों में उन्होंने मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली. 

Kerala Assembly Election 2026 bride votes

Kerala Assembly Election 2026 bride votes

10:30 बजे थी शादी: परिवार के साथ पहुंचीं मतदान केंद्र

अखिला की शादी सुबह 10:30 बजे CSI Church Koyileri में तय थी. उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि शादी से पहले वोट जरूर डालेंगी. अखिला मेप्पाडी के WIMS अस्पताल में काम करती हैं और अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं. उनके पिता एंटनी और मां रमणी भी उनके साथ थे. दूल्हे का नाम जोमिन सैमुअल है.  

यह भी पढ़ें-  IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही ज‍िले में दे दी पोस्‍ट‍िंग

Kerala Assembly Election 2026 bride votes

Kerala Assembly Election 2026 bride votes

एक दिन, दो बड़ी जिम्मेदारियां

वोट डालने के बाद अखिला सीधे शादी के लिए रवाना हो गईं. इस तरह उनके इस खास दिन पर दो अहम जिम्मेदारियां पूरी हुईं. एक विवाह और दूसरी लोकतंत्र के प्रति कर्तव्य.अख‍िला की तस्‍वीरें और वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं. लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.   

केरल विधानसभा चुनाव 2026

  • कुल सीटें: 140
  • कुल उम्मीदवार: 890
  • कुल मतदान केंद्र: 30,471
  • कुल मतदाता: 2.71 करोड़+
  • पुरुष: 1.32 करोड़
  • महिलाएं: 1.39 करोड़
  • उभयलिंगी: 273 
Kerala Assembly Election 2026 bride votes

Kerala Assembly Election 2026 bride votes

केरल चुनाव में मुख्य मुकाबला

  • वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF)
  • संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF)
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी मैदान में

केरल चुनाव पर‍िणाम 

  • मतदान: 9 अप्रैल
  • मतगणना: 4 मई
  • परिणाम: 4 मई को ही घोषित होंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com