Kerala Cabinet, VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE Updates: केरल को आज नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की शानदार जीत के बाद पार्टी ने वीडी सतीशन को इस पद के लिए चुना है. इसके साथ ही, केरल में एक लंबे अंतराल के बाद शीर्ष पद पर कांग्रेस पार्टी की वापसी होगी. केरल में पद संभालने वाले आखिरी कांग्रेस मुख्यमंत्री 2011 में ओमन चांडी थे. फिलहाल, तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं. वीडी सतीशन के साथ-साथ पूरे मंत्रिमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है. पार्टी ने सतीशन कैबिनेट का भी ऐलान कर दिया है. केरल में नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण से जुड़े सभी बड़े अपडेट यहां पढ़िए.
Kerala Cabinet Formation, VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE Updates
VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: कितने बजे होगा वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण?
केरल के नए मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 10:00 बजे हौगा. यह कार्यक्रम सेंट्रल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरममुख्य में होगा. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सभी को शपथ दिलाएंगे.
Kerala Cabinet Oath Ceremony LIVE: केरल सीएम के शपथ से पहले क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वी.डी. सतीशन आज अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ शपथ ले रहे हैं. यह एक अभूतपूर्व जीत है. हम खुश हैं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा जनादेश था.'
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | Congress National President Mallikarjun Kharge says, "VD Satheesan is taking oath today, along with other cabinet ministers... It is an unprecedented victory, we are happy because it was such a huge mandate..." https://t.co/NuMmPNlJTb pic.twitter.com/bFRDOWGYHc
— ANI (@ANI) May 18, 2026
VD Satheesan Oath Ceremony Today LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी केरल के लिए निकले
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए हैं.
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves for Keralam to attend the swearing-in ceremony of the new Keralam government today pic.twitter.com/b8eHlIwfpm
— ANI (@ANI) May 18, 2026
Kerala Cabinet Formation LIVE: विधानसभा के सचेतक का भी ऐलान
थोडुपुझा से निर्वाचित केरल कांग्रेस अध्यक्ष पी.जे. जोसेफ के बेटे अपू जॉन जोसेफ विधानसभा में यूडीएफ के मुख्य सचेतक होंगे. सतीशन ने कहा कि कांग्रेस को 63 सीटें मिलने के बावजूद कई योग्य नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी. उन्होंने इसे राज्य में पार्टी की सबसे बड़ी जीत में से एक बताया.
VD Satheesan Oath as Kerala CM LIVE: कौन बनेगा केरल विधानसभा अध्यक्ष?
यूडीएफ ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नामित करने का भी निर्णय लिया है, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे.
Kerala Cabinet Ministers List 2026: ये नेता बनेंगे पहली बार मंत्री
सतीशन मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों में सी पी जॉन और आईयूएमएल के नेता एन शम्सुद्दीन, के एम शाजी, पी के बशीर और वी ई अब्दुल गफूर शामिल हैं. कांग्रेस के नेता पी सी विष्णुनाद, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, टी सिद्दीकी, के ए तुलसी और ओ जे जनीश भी पहली बार मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे.
Kerala Cabinet Ministers List 2026: कौन कौन बनेंगे मंत्री?
सतीशन द्वारा घोषित भावी मंत्रियों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और ए पी अनिल कुमार के अलावा केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ शामिल हैं. आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता पी के कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ और केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब भी मंत्री बनेंगे.
Kerala New Chief Minister Oath Ceremony Live: सतीशन कैबिनेट में होंगे 20 मंत्री
केरल के नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने रविवार को नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने की जानकारी दी. सतीशन ने बताया कि उनके मंत्रिमंडल में 14 सदस्य ऐसे होंगे जो पहली बार मंत्री बनेंगे, जिनमें दो महिलाएं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं.
Kerala Swearing In Ceremony Live Updates: शपथ ग्रहण में कांग्रस का होगा शक्ति प्रदर्शन
शपथ ग्रहण के साथ कांग्रेस इस समारोह में अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी, जहां लगभग एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है. समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे.