विज्ञापन

नीतीश कुमार चाहते थे RLD, JDU का मर्जर...जयंत की पार्टी में शामिल होने के बाद NDTV से केसी त्यागी

केसी त्यागी राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए. आरएलडी जॉइन करने के बाद उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में नीतीश कुमार और जेडीयू को लेकर खुलकर बयान दिया और लोकदल‑जेडीयू मर्जर को लेकर अहम जानकारी साझा की.

नीतीश कुमार चाहते थे RLD, JDU का मर्जर...जयंत की पार्टी में शामिल होने के बाद NDTV से केसी त्यागी
केसी त्यागी ने की नीतीश की प्रशंसा
  • केसी त्यागी, जो JDU के पूर्व नेता थे, आज राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हुए और सदस्यता ग्रहण की
  • केसी त्यागी ने कहा कि JDU और RLD में कोई फर्क नहीं है, दोनों के राजनीतिक विचार समान हैं
  • केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को ईमानदार मुख्यमंत्री बताया और कहा कि उनके बिना JDU की कल्पना नहीं हो सकती
नई दिल्ली:

जनता दल (यूनाइटेड) यानी की JDU के पूर्व नेता केसी त्यागी आज राष्ट्रीय लोक दल (RLD) में शामिल हो गए. केसी त्यागी ने रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की. आरएलडी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने एनडीटीवी से बातचीत में नीतीश कुमार और जेडीयू को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार, अजीत सिंह से मिलकर लोकदल और जेडीयू का मर्जर करना चाहते थे. यह बैठक उनके ही घर पर हुई थी.

JDU और RLD में कोई फर्क नहीं

केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और जेडीयू में कोई फर्क नहीं है. दोनों पार्टियों के चिंतन के केंद्र चौधरी चरण सिंह, डॉ. राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर रहे हैं और इस पर कोई विवाद नहीं है. उन्होंने बताया कि उनका नीतीश कुमार के साथ 52 साल का रिश्ता रहा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसे बेहतरीन और ईमानदार मुख्यमंत्री को ढूंढना मुश्किल है. उनके बिना जेडीयू की कल्पना नहीं की जा सकती.

ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, बंगाल के मुर्शिदाबाद से आया कॉल

नीतीश तो नीतीश हैं

केसी त्यागी ने कहा कि विकसित बिहार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया है, वह कोई और नहीं कर सकता और जेडीयू के पास नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर केसी त्यागी ने कहा कि उनके बेटे को शुभकामनाएं हैं, लेकिन नीतीश कुमार, नीतीश कुमार हैं.

ये भी पढ़ें : Bihar Diwas: प्रदेश के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे... 'बिहार दिवस' की बधाई देते हुए CM नीतीश ने और क्या कहा

जेडीयू में निभा चुके अहम भूमिका

आपको बता दें कि केसी त्यागी ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने की घोषणा की थी. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया था. केसी त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी जद(यू) से जुड़े रहे. उन्होंने जद (यू) में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया.

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KC Tyagi, KC Tyagi Joins RLD, Rashtriya Lok Dal, JDU, Nitish Kumar, Jayant Chaudhary, JDU RLD Merger, Ajit Singh, Bihar Politics, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com