विज्ञापन

बिहार की सियासत में फिर गरमाया हरा गमछा का मुद्दा, तेजस्वी ने कहा- 'नफरत फैलाकर बांटना चाहती है सत्ता'

दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए विकास कार्य रोकने का आरोप लगाया. 'हरा गमछा' और सरकारी कामकाज को लेकर दोनों दलों में तीखी तकरार जारी है.

बिहार की सियासत में फिर गरमाया हरा गमछा का मुद्दा, तेजस्वी ने कहा- 'नफरत फैलाकर बांटना चाहती है सत्ता'
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर दिया तीखा बयान.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इन दिनों बयानों के घमासान से गरमाई हुई है. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के दिल्ली रवाना होने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों पर कड़ा पलटवार करते हुए सरकार को निशाने पर लिया है.

सरकार पर काम न करने का आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के पास राज्य के विकास के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ अनर्गल बयानबाजी कर रही है. तेजस्वी ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर सरकार पूरी तरह विफल है और उनके पास काम करने के लिए धन का अभाव है.

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी और उनकी टीम की यह रणनीति अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है और लोग सब कुछ समझ रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को दूसरी किस्त कब देंगे और बिजली के दाम भी सरकार बढ़ा रही है.

'हरा गमछा' पर किया पलटवार 

सियासी खींचतान का एक बड़ा कारण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 'हरा गमछा' को लेकर दिया गया बयान भी बना है. इस बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. इसे लेकर भी तेजस्वी ने कहा कि इन बयानों से पता चलता है की उनके अंदर कितनी नफरत भरी हुई है. ये लोग लोगों को बांटना चाहते हैं.

विपक्षी खेमा इसे मुद्दा बनाकर लगातार सरकार पर हमलावर है. हालांकि सत्ता पक्ष भी इन आरोपों को खारिज कर रहा है. तेजस्वी ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में और भी कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा. अब ये सब चलने वाला नहीं है. अब देखना यह होगा कि सत्ता और विपक्ष का यह जुबानी युद्ध आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेता है.

यह भी पढ़ें-

दहेज प्रताड़ना से परेशान अनु मीणा ने 7 अप्रैल को क‍िया सुसाइड, 38 दिन बाद FIR; आखिर इतनी देरी क्‍यों?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Tejashwi Yadav, Samrat Chaudhary, RJD, Nitish Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com