विज्ञापन

Google की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़ खोला रेस्टोरेंट, अब 21 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई

गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने 4.25 करोड़ रुपये की नौकरी छोड़ टेक्सास में एक रेस्टोरेंट खोला. जानिए कैसे उन्होंने 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

Google की 4.2 करोड़ की नौकरी छोड़ खोला रेस्टोरेंट, अब 21 करोड़ से ज्यादा की हो रही कमाई
रेस्टोरेंट की सफलता से सलाहुद्दीन खुश तो हैं, लेकिन वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.

Google employee quits job : अगर आपको हर साल 4.25 करोड़ रुपये की सैलरी मिले, तो क्या आप उसे छोड़ने की सोचेंगे? शायद नहीं! लेकिन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, यूट्यूब और क्रूज जैसी बड़ी कंपनियों में 14 साल तक काम करने वाले सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने ऐसा ही किया. 35 साल के सलाहुद्दीन ने अपनी करोड़ों की नौकरी छोड़ दी और अमेरिका के टेक्सास में एक हलाल बार्बेक्यू (BBQ) रेस्टोरेंट शुरू किया. यह सुनकर आपको भी अजीब लग रहा होगा ना? तो चलिए जानते हैं जानते हैं सलाहुद्दीन गुगल जैसी नौकरी को छोड़कर रेस्टोरेंट खोलने के पीछे की वजह. 

नौकरी छोड़ने की क्या थी वजह?

सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था. उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए. इसी वजह से उन्होंने आधी से भी कम सैलरी पर सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए.

दोस्तों की तारीफ से मिला आइडिया

नौकरी के साथ-साथ सलाहुद्दीन को खाना पकाने का बहुत शौक था. वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे. दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा.

सलाहुद्दीन ने 'बिजनेस इनसाइडर' को बताया, "तभी मेरे दिमाग में आइडिया आया कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए." इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला. शुरुआत इतनी धमाकेदार थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना तैयार किया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा.

21 करोड़ की कमाई, लेकिन खुद नहीं ली सैलरी

सलाहुद्दीन का यह रेस्टोरेंट आज पूरे अमेरिका में मशहूर हो रहा है. उन्होंने बताया, "पिछले साल हमने करीब 21.7 करोड़ रुपये ($2.3 मिलियन) का  कमाया था. इस साल इसके 37.8 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है."

हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है. वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं.

कमाई तगड़ी, तो खर्चा भी है बड़ा

रेस्टोरेंट की सफलता से सलाहुद्दीन खुश तो हैं, लेकिन वह फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. रेस्टोरेंट खोलने में उनका करीब 8.4 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश हुआ था, जिसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं.

इसके पीछे की वजह है रेस्टोरेंट को चलाने का भारी-भरकम खर्च. सलाहुद्दीन के मुताबिक, रेस्टोरेंट का हर महीने का खर्च 1.8 करोड़ रुपये ($215,000) से ज्यादा है. इसमें से करीब 1 करोड़ ($125,000) खाने-पीने के सामान पर, 42 लाख ($50,000) कर्मचारियों की सैलरी पर और लगभग 12 लाख ($15,000) किराए में चले जाते हैं. इसके अलावा मार्केटिंग और दूसरे कामों पर भी हजारों डॉलर खर्च होते हैं.

यह भी पढ़ें- CA Intermediate Result: रोबोटिक्स के शौकीन और 'एथलीट ऑफ द ईयर' तीर्थ जैन ने कैसे हासिल की ऑल इंडिया रैंक 3?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com