विज्ञापन

गर्मी ने सताया तो गूगल याद आया... हीटवेव के खतरे हों या बचने के उपाय... Google से ही पूछ रहे लोग

गर्मी बढ़ने लगी है और पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. ऐसे में लोग गूगल पर जाकर हीटवेव को लेकर एडवाइजरी और टिप्स के बारे में सर्च कर रहे हैं.

गर्मी ने सताया तो गूगल याद आया... हीटवेव के खतरे हों या बचने के उपाय... Google से ही पूछ रहे लोग
सांकेतिक तस्वीर.
IANS
  • देश के कई इलाकों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हीटवेव का प्रभाव जारी है
  • बढ़ती गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूलों और दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है
  • गूगल ट्रेंड्स के अनुसार 15 अप्रैल को हीटवेव की सर्चिंग सबसे अधिक रही, जो दिल्ली-एनसीआर में अलर्ट के दिन था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश में मौसम अब अपने तेवर दिखा रहा है. गर्मी लगातार बढ़ रही है. कई जगहों पर पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक हीटवेव चल रही है. बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों-दफ्तर का समय तक बदल गया है. मौसम विभाग लोगों को घऱों के अंदर ही रहने की सलाह दे रहा है. 

इस बढ़ती गर्मी में लोग अपने सवालों के जवाब गूगल पर ढूंढ रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, गूगल पर हीटवेव की सर्चिंग अब बढ़ने लगी है. 

पिछले एक महीने यानी 29 मार्च से 29 अप्रैल के बीच गूगल पर हीटवेव की सर्चिंग सबसे ज्यादा 15 अप्रैल को रही. 15 अप्रैल को ही दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट आया था. उस दिन गूगल ट्रेंड्स पर हीटवेव की सर्चिंग का स्तर 100 पर था. गूगल पर किसी कीवर्ड या टॉपिक की सर्चिंग कब और किस दिन सबसे ज्यादा रही, उसे 0 से 100 के पैमाने पर मापा जाता है. 15 अप्रैल को हीटवेव की सर्चिंग का स्तर 100 पर था. इसके बाद 21 अप्रैल को इसकी सर्चिंग का स्तर 42 पर पहुंच गया. फिर 27 अप्रैल को इसका स्तर 93 पर पहुंच गया.

पिछले एक महीने में हीटवेव को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग दिल्ली में हुई. यहां इसका स्तर 100 पर था. इसके बाद ओडिशा (72), गोवा (70), कर्नाटक (59) और महाराष्ट्र (59) में हीटवेव के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि हीटवेव को लेकर लोगों ने सबसे ज्यादा हीटवेव की भविष्यवाणी के बारे में सर्च किया. इसके अलावा, गूगल पर हीटवेव को लेकर स्कूलों के बंद होने के बारे में सर्च किया गया. लोगों ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी और टिप्स के बारे में भी जाना.

गूगल पर 'india heatwave forecast cities', 'india heatwave school closure', 'india heatwave humidity risk', 'heatwave impact india dairy industry', 'india ministry heatwave advisory', 'india 2026 heatwave school closures', 'heatwave map', 'india heatwave safety tips' और 'severe heatwave alert' जैसे कीवर्ड्स की सबसे ज्यादा सर्चिंग हुई. 

इसके अलावा, लोगों ने गूगल पर 'delhi government heat action plan', 'when will heatwave end', 'heatwave alert in india', 'india heatwave' और 'india heatwave condition' के बारे में भी सर्च किया.

ये दिखाता है कि जब गर्मी बढ़ी और हीटवेव ने लोगों को सताया तो लोगों को गूगल याद आ गया. चाहे हीटवेव को लेकर एडवाइजरी का पता करना हो या चाहे हीटवेव से बचने के टिप्स जानना हो, सबके लिए गूगल पर ही लोग जा रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com