विज्ञापन

इंजन में आग का शक, काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

इंजन से धुआं निकलने की आशंका के बाद काठमांडू से इस्तांबुल जा रही एक फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है.

इंजन में आग का शक, काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार
  • काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा तुर्किश एयरलाइंस का विमान कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
  • विमान के इंजन से धुआं निकलने की आशंका के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर उतारा गया
  • विमान में कुल 236 यात्री सवार थे, सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं और उनकी कोई चोट नहीं हुई
कोलकाता:

कोलकाता एयरपोर्ट पर बुधवार को एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. ये विमान काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था. विमान से धुआं निकलने की आशंका के बाद इसे कोलकाता में उतारा गया. विमान तुर्कि एयरलाइंस का था. बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि तुर्किश एयरलाइंस के विमान ने काठमांडू से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन रास्ते में ही इसके इंजन से धुआं निकलने का शक हुआ. इसके बाद इस विमान की तुरंत कोलकाता के नेताजी इंटरनेशनल टर्मिनल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि विमान में 236 यात्री सवार हैं.

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने एक बयान जारी कर बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश 727 की कोलकाता एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई. कैप्टन ने कोलकाता ATC को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बारे में बताया. विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर NSCBI एयरपोर्ट पर उतरा. उन्होंने बताया कि विमान अभी कोलकाता एयरपोर्ट पर है और जांच चल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emergency Landing, Flight, Flight Emergency Landing, Kolkata Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com