आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, काम, ऑफिस और जिम्मेदारियों के बीच रिश्तों को समय देना मुश्किल हो जाता है. आज के समय में कई पार्टनर की शिकायत है कि उनके पार्टनर के पास उनके लिए समय नहीं है. ऐसे में रिश्ते को मजबूत (Partner Ko Time Kaise Dein) बनाए रखने के लिए जरूरी नहीं है कि घंटों की समय एक साथ बिताना चाहिए. अगर, अपने पार्टनर के लिए दिन में 10 मिनट भी सही तरीके से निकल लें तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा और मजबूत बन सकता है. चलिए आपको बताते हैं रिश्ते को अच्छा बनाए रखने के लिए ऐसे 4 चार काम, जो बॉन्डिंग मजबूत बनाएंगे.
दिन में एक बार दिल से बात करें
अगर, आप काम में व्यस्त हैं, तो जरूरी नहीं है कि दिनभर चैट या कॉल करें. ऐसे में बस 10 मिनट निकालकर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें. अपने पार्टनर से उनके दिन के बारे में पूछें, उनका दिन कैसा रहा, क्या अच्छा हुआ और क्या परेशान कर रहा है. ध्यान से उनकी बातें सुनना रिश्ते को मजबूत बनाने का सबसे आसान तरीका है.
एक प्यारा मैसेज भेजें
अगर, आप दिनभर अपने काम बहुत बिजी हैं, तो दिन में एक छोटा सा मैसेज भी बड़ा फर्क ला सकता है. ऐसे में अपने पार्टनर को एक छोटा सा मैसेज लिखें. जैसे- तुम्हारी याद आ रही है या उम्मीद है तुम्हारा दिन अच्छा जा रहा होगा जैसे शब्द सामने वाले को खास महसूस कराते हैं. इस छोटे से मैसेज से रिश्ते में अपनापन लगता है.
एक साथ में कोई छोटी सी एक्टिविटी करें
हर दिन ज्यादा समय एक साथ बिताना मुश्किल हो जाता है, लेकिन दिन में एक छोटी सी डेट आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है. दिन में 10 मिनट की छोटी एक्टिविटी करें. जैसे वीडियो कॉल पर चाय पीना, कोई मजेदार रील शेयर करना या साथ में किसी गाने को सुनना. ये छोटे-छोटे पल यादगार बन जाते हैं और रिलेशनशिप को मजबूत बना सकते हैं.
अपने पार्टनर की तारीफ करें
रिश्ते को मजबूत और अच्छा बनाने के लिए अपने पार्टनर की तारीफ करें. अपने पार्टनर की किसी आदत, मेहनत या उपलब्धि की तारीफ करें. प्यार से कही गई दो लाइनें भी रिश्ते में भरोसा और प्यार बढ़ा सकती हैं.
यह भी पढ़ें:- Parenting Tips: बच्चों के साथ दोस्त जैसा रिश्ता चाहिए? अपनाएं ये 5 पेरेंटिंग ट्रिक्स और बनाएं खुलकर बात करने वाला
यह भी पढ़ें:- Relationship Lesson: दिल टूटने का दर्द नहीं जाएगा बेकार, ये 5 रिलेशनशिप लेसन्स बदल सकते हैं आपकी सोच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं