विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2022

कर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल

यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने औपचारिक रूप से होयसला मंदिरों का नामांकन यूनेस्को के विश्व धरोहर निदेशक लजारे एलौंडौ को सौंपा

कर्नाटक के होयसला मंदिर विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल
प्रतीकात्मक फोटो.
नयी दिल्ली:

कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिरों को वर्ष 2022-2023 के विश्व विरासत सूची के लिए भारत के नामांकन के तौर पर शामिल किया गया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी.

होयसला के पवित्र स्मारक 15 अप्रैल, 2014 से यूनेस्को की संभावित सूची में हैं और देश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की गवाही देते हैं. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने सोमवार को औपचारिक रूप से होयसला मंदिरों का नामांकन यूनेस्को के विश्व धरोहर निदेशक लजारे एलौंडौ को सौंप दिया.

डोजियर जमा करने के बाद तकनीकी जांच की जाएगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Hoysala Temple, World Heritage List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com