विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

कर्नाटक में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता, कहा- अगले 15 से 30 दिनों में... 

कर्नाटक में बढ़ते कोविड के मामले के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने आशंका जताई की यहां अगले 15-30 दिनों  में संक्रमितों की संख्या दो गुनी हो सकती है.

कर्नाटक में बढ़ते कोरोना के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता, कहा- अगले 15 से 30 दिनों में... 
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
बेंगलुरु:

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोनावायरस से करीब 8 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं, अब तक 22 हजार 674 से ज्यादा की मौत हो चुकी है. इस बीच कर्नाटक में बढ़ते कोविड के मामले के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने आशंका जताई की यहां अगले 15-30 दिनों  में संक्रमितों की संख्या दो गुनी हो सकती है. उन्होंने कहा कि आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने यह जानकारी दी.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हालांकि घबराने और चिंता करने की कोई बात नहीं है. लोगों को कोविड-19 संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते रहना चाहिए. कर्नाटक में शनिवार तक कोविड-19 के कुल 36,216 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 613 मरीजों की मौत हो चुकी है और 14,716 मरीज ठीक हो चुके हैं.

श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा, 'बेंगलुरू में 14 जुलाई, मंगलवार रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. नियम और दिशानिर्देश भी लागू रहेंगे. हर रोज कोरोनावायरस के 2,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं.'

Coronavirus: 24 घंटे में इन 5 राज्यों में सामने आए सबसे ज्यादा कोरोना के मामले

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'कर्नाटक में अगले 15 से 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो सकते हैं और आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे.' संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए श्रीरामुलु ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर 14 से 22 जुलाई तक बेंगलुरु शहर और ग्रामीण जिलों में सरकार द्वारा घोषित पूर्ण लॉकडाउन का समर्थन किया.

COVID-19 Pandemic: हौसले की जीत, कर्नाटक में 96 साल की महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को दी 'मात'

उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अंतर-जिला आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

VIDEO: कोरोना रोकने के लिए बेंगलुरू में 14 जुलाई से फिर लॉकडाउन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Karnataka Coronavirus, Coronavirus, Covid-19, B Sriramulu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com