विज्ञापन

कांग्रेस की महिला नेत्री को पार्टी नेता से ही खतरा, PM मोदी से लगाई गुहार, कर्नाटक में अपनी सरकार पर नहीं भरोसा!

महिला कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहिल शरीफ के फोन में कई हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो हैं. उन्होंने इन लड़कियों को लव जिहाद में शामिल करने की कोशिश की है.

कांग्रेस की महिला नेत्री को पार्टी नेता से ही खतरा, PM मोदी से लगाई गुहार, कर्नाटक में अपनी सरकार पर नहीं भरोसा!
कांग्रेस की महिला नेता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी.
  • कर्नाटक कांग्रेस की महिला नेता ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख सहयोगी द्वारा कथित उत्पीड़न की शिकायत की है
  • चेतना ने कांग्रेस नेता राहिल शरीफ पर उनके और उनके पति पर हमला करने का आरोप लगाया है
  • महिला ने आरोप लगाया कि राहिल से जब किराए का मकान खाली करने को कहा तो उन्होंने घर में घुसकर हमले की कोशिश की
नई दिल्ली:

कर्नाटक कांग्रेस की एक महिला नेता ने अपने सहयोगी द्वारा कथित उत्पीड़न को लेकर पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है. महिला कांग्रेस की राज्य सचिव और दलित नेता चेतना ने पीएम मोदी से मामले की व्यापक जांच और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है. चेतना का आरोप है कि उन पर और उनके पति पर एक कांग्रेस नेता ने कथित तौर पर हमला किया. उन्होंने पीएम मोदी से सुरक्षा की मांग की है. जिस तरह उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कर्नाटक सरकार मामले की जांच ठीक से नहीं कर रही. 

कांग्रेस की महिला नेता ने की जांच की मांग

पीएम मोदी को ईमेल के जरिए लिखी चिट्ठी में कांग्रेस नेता चेतना ने कांग्रेस के ही अन्य नेता राहिल शरीफ पर हमला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किराए के मकान को खाली करने के लिए कहे जाने के बाद राहिल ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की. चेतना का आरोप है कि कांग्रेस नेता होने की वजह से मामले की जांच ठीक से नहीं की जा रही.

हिंदू लड़कियों को लव-जिहाद में फंसाने की कोशिश का आरोप

चेतना ने दावा किया कि राहिल शरीफ के फोन में कई हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो हैं. उन्होंने इन लड़कियों को लव जिहाद में शामिल करने की कोशिश की. इसके साथ ही चेतना ने पीएम मोदी से मामले की केंद्रीय जांच और न्याय की मांग की है.

ये भी पढ़ें- शिवेश राम को 30 तो तेजस्वी के उम्मीदवार को 37 वोट, फिर भी NDA की जीत कैसे? समझें राज्यसभा काउंटिंग का पूरा गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Congress Leader Letter To Pm Modi, Karnataka Congress, Harassment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com