विज्ञापन

ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारैया का इस्तीफा! DK की ताजपोशी का रास्ता साफ, अब क्या करेंगे कर्नाटक के पूर्व CM

बेंगलुरु में तेजी से बदले इन राजनीतिक समीकरणों से ऐसा लग रहा है कि राज्य में अब कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सीएम सिद्धारमैया के ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए.

ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारैया का इस्तीफा! DK की ताजपोशी का रास्ता साफ, अब क्या करेंगे कर्नाटक के पूर्व CM
ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में कुछ यूं दिखी गर्मजोशी.
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट बैठक में अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है.
  • डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित अन्य बड़े नेता इस बैठक में शामिल होकर राजनीतिक समीकरणों में बदलाव दिखा रहे हैं.
  • कांग्रेस नेतृत्व की दिल्ली में हुई बैठकों के बाद बिना विवाद के नेतृत्व परिवर्तन कराने की कोशिश जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु/नई दिल्ली:

Karnataka Power Tussle: कर्नाटक में 'सत्ता और सीएम पद का नाटक' आज समाप्त होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित कर्नाटक के अन्य सभी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं. इस बैठक में सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी दे दी है. ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसकी तस्वीरें भी सामने आई. तस्वीरों में दोनों नेता बेहद गर्मजोशी से गले मिलते ही नजर आ रहे हैं. बेंगलुरु में तेजी से बदले इन राजनीतिक समीकरणों से ऐसा लग रहा है कि राज्य में अब कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. हालांकि इससे पहले यह भी खबर सामने आई थी कि सिद्धारमैया सीएम पद छोड़ने को तैयार नहीं है. लेकिन अब साफ है कि सिद्धारमैया मान गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस नेतृत्व की कोशिश, बिना किसी विवाद के हो नेतृत्व परिवर्तन

मंगलवार को दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरामैया से जो अनुरोध किया, उसका खुलासा आज आधिकारिक तौर पर हो सकता है. कर्नाटक के बड़े सियासी घटनाक्रम के बीच कल शाम राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बीच एक घंटे तक मुलाकात हुई थी. कांग्रेस नेतृत्व उम्मीद कर रहा है कि बिना किसी विवाद के नेतृत्व परिवर्तन हो जाएगा.

ब्रेकफास्ट मीटिंग में बात करेंगे सीएम सिद्धारमैया

कर्नाटक अगले कुछ घंटों में आज सस्पेंस आख़िरकार ख़त्म हो सकता है. सबकी नज़रें सीएम सिद्धरामैया की ब्रेकफास्ट मीटिंग पर टिकी है. उन्होंने ख़ुद कहा है कि वो आज बात करेंगे. जिसके बाद वो सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया आज देर शाम दिल्ली आ रहे हैं. वो कल कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. 

इसको लेकर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि- 

  • सिद्धारमैया पार्टी आलाकमान से मिलकर आभार व्यक्त करते हुए आगे की अपनी भूमिका को लेकर बात कर सकते हैं. 
  • ⁠अगली सरकार में अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने की माग कर सकते हैं. 
  • ⁠प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर बात कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक सरकार और संगठन को लेकर होने वाली बातचीत पार्टी अध्यक्ष खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से होगी. कांग्रेस सूत्रों की माने तो सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.  

डीके की सरकार में भी बने रहेंगे सिद्धारमैया के करीबी नेता 

दूसरी ओर डीके शिवकुमार कल शाम बेंगलुरु पहुंच गए. उनके करीबी सूत्रों की मानें तो आज सीएम के इस्तीफे के बाद शनिवार को डीके सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. उनकी सरकार में सिद्धारमैया के करीबी नेताओं को अहम ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज से अधिक नेता मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें - कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर बेंगलुरु में क्या कुछ चल रहा, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com