विज्ञापन

'शेर भूखा है' SRH के खिलाफ बंपर जीत के बाद वैभव ने 'तीन शब्दों' से दे दी शुभमन गिल को बड़ी चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi three word post: राजस्थान रॉयल्स सूर्यवंशी के वैभव से आईपीएल 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में पहुंच गई है. रेयान पराग के नेतृत्व वाली टीम ने वैभव के प्रचंड प्रहार से SRH को पहले एलिमिनेटर में धो दिया.

'शेर भूखा है' SRH के खिलाफ बंपर जीत के बाद वैभव ने 'तीन शब्दों' से दे दी शुभमन गिल को बड़ी चेतावनी
Vaibhav Sooryavanshi three word post and warning to shubhman gill
नई दिल्ली:

Vaibhav Sooryavanshi three word post: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान यूं कहर बरपा रहा हैं कि सामने आने वाले सारे गेंदबाज उड़ जा रहे हैं. बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में बायें हाथ के इस बल्लेबाज अपने अपने बल्ले से स्टेडियम में ऐसा रनों का तूफान लाया कि पैट कमिंस के नेतृत्व वाली SRH धाराशायी हो गई. 

एक्स पर वैभव का 3 शब्दों का पोस्ट 

इस बंपर जीत के बाद वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीन शब्दों का एक पोस्ट किया. और हूं भूखा (Hungry for more). वैभव के इस पोस्ट के बाद दूसरे एलिमिनेटर की टीम गुजरात टाइटंस सतर्क हो गई होगी. वैभव SRH के खिलाफ मुकाबले में महज 29 गेंदों में 5 चौकों और 12 छक्के की बदौलत धुआंधार 97 रन बनाए. वैभव और यशस्वी जायसवाल (29) के बीच पहले विकेट के लिए महज 8 ओवर में 125 रनों की साझेदारी हो गई थी. 

सचिन भी हुए वैभव की पारी के दीवाने 

वैभव की इस धुआंधार पारी का दुनिया का हर खिलाड़ी मुरीद हो गया है. सचिन तेंदुलकर से लेकर सनत जयसूर्या तक ने वैभव की इस तूफानी पारी को जमकर सराहा है. सचिन ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि वैभव के बैट का स्विंग कमाल का रहा है. उन्होंने कहा कि ये पारी किसी चमत्कार से कम नहीं थी. 

गुजरात टाइटंस हो गई होगी सतर्क 

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा एलिमिनेटर न्यू चंडीगढ़ मैदान में ही खेला जाएगा. ऐसे में वैभव के तीन शब्दों की खनक निश्चित तौर पर शुभमन गिल के कानों में गूंज रही होगी. अगर इस मुकाबले में भी वैभव का बल्ला चला तो फिर विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. 

आईपीएल में जमकर बोला है वैभव का बल्ला 

15 साल के इस छोरे ने आईपीएल के 17वें संस्करण में अबतक 680 रन ठोके हैं. जिस तरह से वैभव का बल्ला रनों की आग बरसा रहा है वैसे में अब सामने वाली टीम को केवल इस बायें हाथ के बल्लेबाज के लिए रणनीति बनानी होगी. एक वक्त में जैसे पूरी दुनिया की टीम सचिन तेंदलुकर को आउट करने की रणनीति बनाती थी कुछ वैसा ही. खुद क्रिकेट भगवान सचिन भी वैभव की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का ध्यान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने पर नहीं कहीं और था, मैच के बाद खुद किया खुलासा

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर को देखते ही दौड़े चले आए वैभव सूर्यवंशी और छुए पैर, वायरल हो रहा वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com