Karnataka Congress Power Tussle: कर्नाटक कांग्रेस के भीतर लीडरशिप और पावर-शेयरिंग (सत्ता के बंटवारे) को लेकर चल रही खींचतान के बीच 2 बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई हैं. पहली- कांग्रेस (AICC) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य के ऊर्जा मंत्री केजे जॉर्ज के आवास पर 19 मई 2026 की दोपहर एक साथ भोजन (लंच) किया. नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच कांग्रेस के इन तीन दिग्गज नेताओं का एक मेज पर जुटना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के विधायक क्या बोले?

Karnataka Power-Sharing Buzz: Mallikarjun Kharge, Siddaramaiah & DK Shivakumar Meet For Lunch.
बेंगलुरु से साथ लौटे थे तीनों नेता
दरअसल, कांग्रेस के तीनों शीर्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार केरल के तिरुवनंतपुरम से एक साथ बेंगलुरु लौटे थे, जिसके ठीक बाद यह अनौपचारिक बैठक हुई. राज्य में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर आयोजित सम्मेलनों के बीच यह मुलाकात चर्चा में आई गई.
ये भी पढ़ें- केरलम की 'कलह' सुलझी, कर्नाटक में क्या होगा? कांग्रेस हाईकमान के माथे पर टेंशन!
अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
इस लंच मीटिंग में केवल शीर्ष तीन नेता ही नहीं, बल्कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा, मुख्य सचेतक अशोक पट्टन, मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार व विधायक एएस पोन्नन्ना और शांतिनगर के विधायक एनए हारिस भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनकर आने की दी इजाजत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं