कर्नाटक विधानसभा के भीतर सदन की कार्यवाही के दौरान बीएसपी के विधायक एन महेश मोबाइल पर लड़कियों की तस्वीरें देख रहे थे. उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद बीएसपी विधायक को सफाई पेश करनी पड़ी. विधायक ने बताया कि वह मोबाइल पर अपने बेटे के लिए सुंदर लड़की की तलाश कर रहे थे. बीएसपी नेता ने मीडिया पर सनसनीखेज पत्रकारिता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया हर मामले पर बखेड़ा खड़ा कर देता है.
ज्यादातर लोग मोबाइल के जरिए भुगतान के इच्छुक : रिपोर्ट | यह है कारण...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मीडिया से बात करते हुए बहुजन समाज पार्टी के विधायक ने स्वीकार किया कि वह सदन के अंदर मोबाइल ले गए थे उन्होंने कहा ''हां मैं फोन लेकर गया था जोकि मेरी गलती थी. ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा लेकिन आप लोग किस प्रकार की पत्रकारिता कर रहे हैं. मीडिया हर चीज को सनसनीखेज बनाकर पेश कर रहा है.'' एन महेश ने कहा ''मैं अपने बेटे के लिए दुल्हन ढूंढ रहा था, एक पिता के रूप में बेटे के लिए परफेक्ट मैच ढूंढ रहा था. मैं दुल्हन का प्रोफाइल देख रहा था, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक विधानसभा और परिषद में कार्यवाही के दौरान मोबाइल ले जाने की मनाही है लेकिन आए दिन कार्यवाही के दौरान ही सदस्यों को मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है.मंगलवार को भी कर्नाटक में बीएसपी के इकलौते विधायक को मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था. उनकी यह हरकत कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. जिससे सामने आया कि वह लड़कियों की तस्वीरें देख रहे हैं.
बिहार पंचायत ने लड़कियों के फोन पर लगाया प्रतिबंध
यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान एक बीजेपी विधायक, कांग्रेसी महिला नेता की तस्वीरों को देखते हुए पकड़े गए थे. भारतीय जनता पार्टी के विधायक की यह हरकत पकड़े जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आदेश दिया था कि सदन की कार्यवाही के दौरान कोई भी विधायक सदन में मोबाइल लेकर नहीं आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं