Party for Fail Son: कर्नाटक बोर्ड परीक्षा (Karnataka Board Exam) में फेल होने वाले एक छात्र के घर में जश्न का माहौल देखने को मिला. 10वीं कक्षा के एक छात्र के माता-पिता ने प्रेरक कदम उठाते हुए अपने बेटे की असफलता का जश्न (Celebrating failure) मनाने का फैसला किय. उनका मानना है कि इससे बच्चे को भावनात्मक रूप से प्रोत्साहन और साहस मिलेगा. साथ ही, वो आगे के लिए अधिक मेहनत करने के लिए तैयार हो सकेगा.
क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक के बागलकोट में बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र अभिषेक चोलाचगुड्डा ने अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 600 में से केवल 200 अंक (लगभग 32%) प्राप्त किए हैं. वह अपनी बोर्ड परीक्षा में सभी छह विषयों में फेल हो गया. उसके दोस्तों ने फेल होने पर उसका मजाक उड़ाया लेकिन, अभिषेक के माता-पिता उसके साथ खड़े रहे. उसे डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय, उन्होंने केक काटा और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए एक छोटा सा जश्न मनाया.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
जीवन में असफल नहीं हो सकते हो-माता-पिता
बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद बच्चे के माता-पिता ने उससे कहा, “तुम परीक्षा में असफल हो सकते हो, लेकिन जीवन में नहीं. तुम हमेशा फिर से कोशिश कर सकते हो और अगली बार सफल हो सकते हो.”
ये भी पढ़ें :- पहलगाम आतंकी हमले के तार किस-किस से जुड़े? बैसरन घाटी के टूरिस्ट गाइड्स से आज हो रही पूछताछ
मेरे परिवार ने मुझे प्रोत्साहित किया-फेल छात्र
अभिषेक अपने माता-पिता के समर्थन से बहुत प्रभावित हुआ, उसने कहा, “भले ही मैं असफल हो गया, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे प्रोत्साहित किया. मैं फिर से परीक्षा दूंगा, उन्हें पास करूंगा और जीवन में सफल बनूंगा.”
ये भी पढ़ें :- नेपाल सीमा के पास UP सरकार का एक्शन जारी, अवैध मदरसों पर गरजा बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं