जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के तार बैसरन घाटी में किस-किस से जुड़े हैं, जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हुई हैं. खच्चरवालों, जिपलाइन ट्रैनरों और फोटोग्राफरों के बाद आज बैसरन घाटी में एक्टिव सभी टूरिस्ट गाइड्स से आज पूछताछ की जा रही है, ताकि आतंकियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके. 25 टूरिस्ट गाइड्स से आज पूछताछ होगी, जिन्हें एएसपी ऑफिस अनंतनाग बुलाया गया है. ये वही टूरिस्ट गाइड हैं, जो सैलानियों को बैसरन और ऊपर की पहाडि़यों पर ले जाते हैं.
पहलगाम हमले की जांच में आज बैसरन के ऊपर पहाड़ी रास्तों को ट्रैक कराने वाले टूरिस्ट गाइड को ASP ऑफिस, अनंतनाग बुलाया गया है. तकरीबन 25 टूरिस्ट गाइड्स से आज जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी. ये टूरिस्ट गाइड्स बेसरन घाटी और उसके ऊपर के इलाकों जैसे टूल्यलन झील तक सैलानियों को ले जाते हैं. टूरिस्ट गाइड्स का कहना है कि इन्हें मैसेज आया था कि आज एएसपी साहब के साथ मीटिंग है, तो हम यहां चले आए.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़

पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए कर रही है. इससे पहले जांच अधिकारी खच्चरवालों से पूछताछ कर चुके हैं, जो सैलानियों को ऊपर के इलाकों जैसे टूल्यलन झील तक ले जाते हैं. साथ ही वहां के फोटोग्राफारों से भी जांच अधिकारियों ने पूछताछ की है. जांच अधिकारियों ने उस जिपलाइन ट्रैनर से भी बात ही है, जिसके तीन बाद 'अल्लाह-हू अकबर', कहने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. हालांकि, पूछताछ में अब तक क्या सामने आया है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
बैसरन घाटी के खच्चरवाले, फोटाग्राफर और टूरिस्ट गाइड्स सभी एनआईए की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले में 26 सैलानियों की आतंकियों ने गोली मारकार निर्मम हत्या कर दी थी. इन आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं. जांच एजेंसियां इस आतंकी हमले से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पीएम मोदी ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से की मुलाकात - सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं