विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

देश है सबसे अहम - कपिल सिब्बल का नया ट्वीट किस ओर कर रहा है इशारा...?

कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की बदलाव की मांग को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं सहित 20 से ज्यादा नेताओं की ओर से चिट्ठी लिखी गई थी. जिसके बाद CWC की बैठक बुलाई गई.

देश है सबसे अहम - कपिल सिब्बल का नया ट्वीट किस ओर कर रहा है इशारा...?
कांग्रेस में नेतृत्व विवाद पर मुखर हैं कपिल सिब्बल. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक (CWC Meet) में सोनिया गांधी के पद पर बरकरार रहने का फैसले के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को एक ट्वीट किया है. पार्टी में नेतृत्व की बदलाव की मांग को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं सहित 20 से ज्यादा नेताओं की ओर से चिट्ठी लिखी गई थी. जिसके बाद CWC की बैठक बुलाई गई. सोमवार को राहुल गांधी के कथित बयान के बाद सिब्बल ने ट्विटर पर आकर ट्वीट किया था. पहले सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई थी कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा है कि जिन भी नेताओं ने खत लिखा है, उनकी भाजपा के साथ सांठगांठ है. हालांकि, कांग्रेस ने कुछ देर बाद ही बयान दिया था कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा. 

अब मंगलवार को कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह किसी पद के बारे में नहीं, यह मेरे देश के बारे में जो सबसे अहम है.'

हालांकि, उनके इस ट्वीट से ये स्प्षट नहीं है कि उनका निशाना किसकी तरफ है. बता दें कि सिब्बल ने सोमवार को मीटिंग के बीच में ऐसा ट्वीट किया था, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था. दरअसल, मीटिंग के दौरान सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठ-गांठ करके ऐसा किया है.

सिब्बल की ओर से ट्विटर पर तुरंत ट्वीट कर कहा गया, 'कहा जा रहा है कि हम बीजेपी के साथ साठगांठ कर रहे हैं. राजस्थान उच्च न्यायालय में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए सफल हुआ. मणिपुर में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने करने के लिए पार्टी का पक्ष रखा. पिछले 30 सालों में बीजेपी के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया, इसके बावजूद कहा जा रहा है कि हम बीजेपी के साथ साठगांठ कर रहे हैं.' हालांकि, इसके थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दूसरा ट्वीट कर कहा कि उनकी राहुल गांधी से निजी तौर पर बात हुई है और राहुल ने बताया है कि उन्होंने मीटिंग में ऐसी कोई बात नहीं कही है, जिसके बाद वो अपना ट्वीट वापस ले रहे हैं. 

बता दें कि सोमवार शाम तक चली इस मीटिंग में आखिरी फैसले में फिलहाल के लिए सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर फैसला लिया गया है.

Video: राहुल गांधी से बात करने के बाद कपिल सिब्बल ने डिलीट किया ट्वीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sibal Tweets, CWC Meeting, Congress Leadership Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com