विज्ञापन

सार्वजनिक माफी मांगे कमल हासन... तमिलनाडु चोल विरासत विवाद के बाद भाजपा की मांग

भाजपा नेता एएनएस प्रसाद ने कहा कि तमिल सभ्यता, प्रशासन और मंदिर वास्तुकला में राजराजा चोल का योगदान अतुलनीय रहा है और इसकी तुलना राजनीतिक उद्देश्यों से करना उचित नहीं है. 

  • अभिनेता कमल हासन ने मंत्री सेकर बाबू के मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों की तुलना राजराजा चोल प्रथम से की थी.
  • भाजपा के तमिलनाडु प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने कमल हासन की टिप्पणी को इतिहास और विरासत का अपमान बताया.
  • राजराजा चोल प्रथम ने तंजावुर में बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण कराया और चोल साम्राज्य का विस्तार किया था.

चेन्नई हार्बर में चुनाव प्रचार के दौरान अभिनेता-राजनेता कमल हासन द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेकर बाबू के मंदिर पुनर्निर्माण कार्यों की तुलना चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम से करने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने इसकी जमकर निंदा की है. रविवार को तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता एएनएस प्रसाद ने कमल हासन की टिप्पणी को "बेहद खेदजनक" और "इतिहास के महानतम तमिल शासकों में से एक की विरासत का अपमान" बताया. हासन ने कहा था कि शेखर बाबू ने राजराजा चोल से भी अधिक 'कुंभभिषेकम' (मंदिर अभिषेक) किए थे, इस बयान पर एएनएस प्रसाद ने कहा कि कमला हासन अपनी टिप्पणियों को वापस लें और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें. 

भाजपा नेता एएनएस प्रसाद ने कहा कि तमिल सभ्यता, प्रशासन और मंदिर वास्तुकला में राजा राजा चोल का योगदान अतुलनीय रहा है और इसकी तुलना राजनीतिक उद्देश्यों से करना उचित नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 4 महीने पहले रिलीज होनी थी फिल्म, रिलीज डेट का पता नहीं हो गई लीक, भड़के कमल हासन बोले- पायरेसी सिस्टम की नाकामी

भाजपा नेता ने गिनाई चोल सम्राट की उपलब्धियां 

चोल सम्राट की उपलब्धियों को गिनाते हुए एएनएस प्रसाद ने कहा कि राजराजा चोल प्रथम ने तंजावुर में प्रसिद्ध बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण कराया, जो द्रविड़ वास्तुकला के श्रेष्ठ उदाहरणों में से एक है और चोल साम्राज्य का विस्तार श्रीलंका तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के कई हिस्सों तक किया. 

उन्होंने यह भी कहा कि शासक ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और मंदिर अनुदानों की ऐसी परंपरा शुरू की, जिससे धार्मिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकीं.

भाजपा नेता ने आगे डीएमके सरकार और मंत्री सेकर बाबू की आलोचना करते हुए हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग में कुप्रबंधन के आरोप लगाए.  उन्होंने दावा किया कि राज्य के कई मंदिर बुनियादी पूजा-अर्चना तक कराने के लिए परेशानी झेल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण विधेयक, क्‍या बीजेपी के चक्रव्यूह में फंस गया विपक्ष?

भाजपा नेता की कमल हासन से आत्‍ममंथन की अपील 

भाजपा नेता ने कमल हासन के डीएमके के साथ राजनीतिक संबंधों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ नजदीकी के कारण प्रभावित हो सकती है. उन्होंने हासन से आत्ममंथन करने और अपने बयान की गंभीरता को समझने की अपील की. 

सुधारात्मक कदम की मांग करते हुए भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि हासन को बृहदीश्वर मंदिर जाकर राजराजा चोल को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो इससे जनभावनाएं आहत हो सकती हैं, खासकर उन लोगों की जो चोल विरासत का सम्मान करते हैं. 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तेज होते प्रचार के बीच यह विवाद सामने आया है, जहां मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीकों का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है. 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक पारीक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamal Haasan Controversy, Chola Heritage Comment, Rajaraja Chola I
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com