विज्ञापन

4 महीने पहले रिलीज होनी थी फिल्म, रिलीज डेट का पता नहीं हो गई लीक, भड़के कमल हासन बोले- पायरेसी सिस्टम की नाकामी

thalapathy vijay jana nayagan leak : विजय तलपति की'जन नायकन' के लीक होने पर सुपरस्टार कमल हासन भड़कते हुए नजर आए और सोशल मीडिया पर लिखा- पायरेसी सिस्टम की नाकामी का नतीजा, सर्टिफिकेशन में देरी ने दिया बढ़ावा.

4 महीने पहले रिलीज होनी थी फिल्म, रिलीज डेट का पता नहीं हो गई लीक, भड़के कमल हासन बोले- पायरेसी सिस्टम की नाकामी
विजय की जन नायकन के लीक होने पर भड़के कमल हासन
नई दिल्ली:

एक्टर और फिल्म मेकर कमल हासन ने विजय तलपति की फिल्म ‘जन नायकन' के लीक होने पर गहरी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इस पायरेसी की घटना को सिस्टम की नाकामी करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेशन में देरी ने इसे बढ़ावा दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म का लीक होना कोई हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की पूरी नाकामी का नतीजा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जन नायकन विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है, जो 10 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी. लेकिन कोर्ट से सर्टिफिकेशन मिलने में देरी के चलते अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. 

जन नायकन के लीक होने पर भड़के कमल हासन 

कमल हासन ने साफ कहा कि पायरेसी न केवल कलाकारों की मेहनत को चुराती है, बल्कि पूरे फिल्म इंडस्ट्री की आर्थिक नींव को भी कमजोर करती है. उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से तुरंत कार्रवाई की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं. उन्होंने लिखा, “जननायकन का लीक होना कोई संयोग नहीं है. अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती, तो हम इस स्थिति में नहीं होते. सर्टिफिकेशन में हुई अत्यधिक देरी ने पायरेसी के लिए माहौल तैयार कर दिया. जब कानूनी रास्ते बंद हो जाते हैं, तो गैर-कानूनी रास्ते हावी हो जाते हैं.”

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के हनुमान बने थे दारा सिंह, अब पोती पर टिकीं फैंस की नजरें, पापा विंदू दारा सिंह और मां के साथ दिखीं, बोले- ‘सीधे बॉलीवुड भेजो!'

कमल हासन ने कहा- यह सीधे कला और कलाकारों पर हमला है

उन्होंने आगे कहा कि पायरेसी किसी राजनीति से ऊपर की बात है. यह सीधे कला और कलाकारों पर हमला है. पायरेसी सैकड़ों कलाकारों, टेक्नीशियनों की मेहनत और ईमानदारी से टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स, एग्जिबिटर्स तथा थिएटर मालिकों के निवेश को खतरे में डालती है. ये सभी मिलकर उस सिनेमा को जिंदा रखते हैं जिसे हम सब प्यार करते हैं. कमल हासन ने सिस्टम से सवाल भी किया. उन्होंने पूछा, “जब सिस्टम फेल हो जाता है, तो क्रिएटर्स की रक्षा कौन करता है?” उन्होंने जवाबदेही तय करने, सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करने, सख्त कानून बनाने और रियल-टाइम में अवैध कंटेंट हटाने की मांग की.

चिरंजीवी ने भी की घटना की आलोचना

साथ ही अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों से अपील की कि वे थिएटर में जाकर कानूनी तरीके से फिल्म देखें. उन्होंने लिखा, “मुझे पूरा भरोसा है कि सिनेमा के सच्चे चाहने वाले एकजुट होंगे और थिएटर में फिल्म देखकर पायरेसी को करारा जवाब देंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप पहले भी मेरे साथ खड़े रहे हैं.” ‘जन नायकन' फिल्म के लीक होने की घटना ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा छेड़ दी है. कई अन्य फिल्मकार और कलाकार भी पायरेसी के खिलाफ अपनी आवाज उठा चुके हैं. चिरंजीवी समेत कई स्टार ने इस घटना की आलोचना की है.

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायणम् में महादेव बनेगा ये एक्टर, आदित्य धर की उरी में आए थे नजर, फैंस के हैं फेवरेट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com