Kisan Mahapanchayat in Jind Today: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Law 2020) के खिलाफ आंदोलन के समर्थन में आज हरियाणा के जींद जिले में किसानों की महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में शामिल होंगे. सर्वजातीय कंडेला खाप (Kandela Khaap) के प्रमुख टेकराम कंडेला ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जींद के कंडेला गांव में पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. टिकैत के अलावा कई खाप नेता भी इसमें शामिल होंगे. कंडेला ने कहा कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए यह बड़ा जमावड़ा होगा. किसानों की इस महापंचायत के जरिए किसान आंदोलन को धार देने की कोशिश की जा रही है. कंडेला में 19 साल पहले हरियाणा का सबसे चर्चित आंदोलन हुआ था. आज एक बार उसे दोहराने की कोशिश की जा रही है.
Read Also: 71 दिन से सड़क पर है अन्नदाता, सरकार से सुलह की क्या है गुंजाइश
बता दें कि करीब दो दशक पहले हरियाणा में किसानों का आंदोलन चलाने वाली कंडेला खाप ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को अपना समर्थन दिया है. दूसरी खाप ने भी आंदोलन का समर्थन किया है. जींद में दो जगहों गांव कंडेला और खटकड़ टोल प्लाजा दो पर टिकैत का कार्यक्रम रखा गया है. राकेश टिकैत खटकड़ टोल प्लाजा पर बांगर एरिया के लोगो को संबोधित करेंगे और कंडेला गांव में महापंचायत को संबोधित करेंगे. इस महापंचायत में हरियाणा भर से खापें और किसान नेता जुटने की उम्मीद जताई जा रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गौरतलब है की जब टिकैत भावुक हुए थे तो कंडेला गांव के लोगो ने जींद चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया था जिसके बाद पूरे हरियाणा भर से किसान आंदोलन को समर्थन मिला था और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच गए थे. टेकराम कंडेला ने कहा कि बुधवार के कार्यक्रम में कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग की जाएगी.
Read Also: किसान आंदोलन के समर्थन में Rihanna का 1 ट्वीट, सोशल मीडिया पर मच गई खलबली
बहरहाल, हरियाणा के भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी हिसार जिले के उकलाना में सूरेवाला चौक पहुंचे और किसानों को संबोधित किया. उन्होंने छह फरवरी को किसान यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी चक्का जाम का समर्थन करने को कहा. चढूनी ने किसानों के आंदोलन के मुख्य स्थलों में से एक गाजीपुर में प्रवेश रोकने के लिए बड़े-बड़े अवरोधक लगाए जाने की आलोचना की.
इनपुट एजेंसी भाषा से भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं