विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2022

झारखंड : मुखिया प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकले जुलूस में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, तीन अरेस्ट

एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रत्याशी मो. शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीपीओ ने की है.

झारखंड : मुखिया प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकले जुलूस में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, तीन अरेस्ट
झारखंड में मुखिया चुनाव प्रत्याशी के नामांकन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
नई दिल्ली:

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन के दौरान निकले जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इसका वीडियो वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने प्रत्याशी मो. शाकिर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसडीपीओ ने की है.

बता दें कि गांडेय प्रखंड के डोकोडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के तौर पर मो. शाकिर नामक व्यक्ति बुधवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. यहीं पर कुछ लोगों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया जाता है. इसका वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस नारेबाजी की जानकारी एसपी अमित रेणू को भी लगती है, इसके बाद एसडीपीओ को तुरंत ही जांच करने को कहा जाता है. रात में ही एसडीपीओ अनिल, इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी जांच करते हुए प्रत्याशी व उनके समर्थकों को खोजना शुरू कर देते हैं. एसडीपीओ की टीम देर रात को मुखिया व उनके दो समर्थकों को गिरफ्तार भी कर लेती है.

ये VIDEO भी देखें- सुप्रीम कोर्ट में जहांगीरपुरी बुलडोज़र मामले में सुनवाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Pakistan Zindabad Slogans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com