विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2023

झारखंड : धनबाद में ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

गौशाला पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘प्रियदर्शी सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.’’ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन व संस्थान के छात्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिंदरी-झरिया रोड जाम कर दिया.

झारखंड : धनबाद में ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के 23 वर्षीय एक छात्र की मौत

 झारखंड के धनबाद जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से इंजीनियरिंग के 23 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 'बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' (बीआईटी) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का तृतीय वर्ष का छात्र अविनाश प्रियदर्शी बुधवार शाम को करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल से अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था. तभी सिंदरी-झरिया रोड पर कांड्रा के पास उसकी मोटरसाइकिल सड़क से फिसल गई.

गौशाला पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘प्रियदर्शी सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई.'' अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन व संस्थान के छात्र मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिंदरी-झरिया रोड जाम कर दिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर जाम हटाया गया. कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा छात्र के अंतिम संस्कार के लिए 75,000 रुपये दिए गए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanbad Crime News, Jharkhand Crime News In Hindi, Accident News, Accident Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com