अहमदाबाद स्थित अदाणी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह चल रहा है. यह कार्यक्रम शांतिग्राम कैंपस में आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अदाणी यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष डॉ. प्रीति जी. अदाणी कर रही हैं, जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) के निदेशक प्रो. गोविंदन रंगराजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं.
दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, गणमान्य अतिथियों के संबोधन भी होंगे, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन की अगली यात्रा के लिए प्रेरित करना है.
अदाणी यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह लाइव यहां देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं