विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2019

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची

कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी.

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
  • झारखंड चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची
  • झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे
  • झारखंड में नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची रविवार को जारी कर दी. इसके साथ ही अभी तक पार्टी ने 29 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकू, कांके (एससी) से राजीव कुमार के स्थान पर सुरेश बैथा और मंदार से सन्नी टोप्पो की उम्मीदवारी को मंजूरी दी. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होंगे. नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को होगी. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh) को झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रघुबर दास के खिलाफ उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था.

झारखंड में बीजेपी के बागी उम्मीदवार सरयू राय ने मंत्री और विधायक पद छोड़े

पार्टी की ओर से शनिवार रात दो उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी जिसमें वल्लभ का नाम प्रमुख है जिन्हें जमशेदपुर-पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है. इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं. रामगढ़ से ममता देवी को टिकट दिया गया है.

झारखंड चुनाव : बीजेपी में बगावत, मुख्यमंत्री रघुबर दास का मुकाबला सरयू राय से होगा

मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा, ''मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं. इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है. जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है." 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Assembly Elections, Jharkhand, JharkhandElection2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com