विज्ञापन

जापान- भारत में और मजबूत होंगे रिश्ते, पीएम ताकाइची के दिल्ली दौरे में होंगे कई अहम समझौते, राष्ट्रपति भवन में मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर

भारत यात्रा पर आईं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर'. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया.

जापान- भारत में और मजबूत होंगे रिश्ते, पीएम ताकाइची के दिल्ली दौरे में होंगे कई अहम समझौते, राष्ट्रपति भवन में मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर
राष्ट्रपति भवन में जापानी पीएम साने ताकाइची का स्वागत

जापान की पीएम साने ताकाइची का पहली भारत यात्रा पर राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत हुआ. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. जापानी पीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 


जापानी पीएम ने भारत दौरे पर अपने एक्स अपने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दे शामिल होंगे. हमारा मकसद मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए जापान और भारत के बीच स्ट्रैटेजिक सहयोग को और गहरा करना, एक-दूसरे के पूरक सहयोग को बढ़ावा देना और जापान-भारत 'स्पेशल स्ट्रेटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप' को और मजबूत करना होगा.

तीन द‍िवसीय भारत दौरे के दौरान साने ताकाइची की प्रधानमंत्री मोदी संग उच्च स्तरीय वार्ता भी होगी. दोनों नेता 16वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमोबाइल, सप्लाई चेन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. ताकाइची ने विश्वास जताया कि भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, रणनीतिक और औद्योगिक सहयोग को नई गति मिलेगी तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की संयुक्त भागीदारी के जरिए एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक साझेदारी का निर्माण होगा.

गौरतलब है कि भारत और जापान के बीच रिश्ते काफी मजबूत रहे हैं. जापान के दिवंगत पीएम शिंजे अबे के शासनकाल में दोनों देशों के रिश्ते काफी अच्छे हुए है. जापान की पहली महिला पीएम के नई दिल्ली यात्रा के दौरान उस रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan PM, PM Narendra Modi, India Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com