विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2019

घाटी के हालात: शिक्षक पहुंचे स्कूल, पर ज्यादातर छात्र रहे नदारद

सभी निजी स्कूल आज सोमवार को लगातार 15वें दिन भी बंद रहे क्योंकि पिछले दो दिन से यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर अभिभावक सुरक्षा स्थिति को लेकर आशंकित हैं.

Also Read in
घाटी के हालात: शिक्षक पहुंचे स्कूल, पर ज्यादातर छात्र रहे नदारद
बेमिना स्थित ‘पुलिस पब्लिक स्कूल’ और कुछेक केन्द्रीय विद्यालयों में ही थोड़े बहुत छात्र पहुंचे.
श्रीनगर:

कश्मीर में सोमवार को प्रतिबंधों में और ढील दिए जाने पर कई स्कूलों में शिक्षक तो पढ़ाने पहुंचे लेकिन वहां ज्यादा छात्र नहीं दिखे. अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने श्रीनगर में 190 प्राथमिक स्कूलों को खोलने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं जबकि घाटी के अधिकतर हिस्सों में सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं. सभी निजी स्कूल आज सोमवार को लगातार 15वें दिन भी बंद रहे क्योंकि पिछले दो दिन से यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर अभिभावक सुरक्षा स्थिति को लेकर आशंकित हैं. 

केवल बेमिना स्थित ‘पुलिस पब्लिक स्कूल' और कुछेक केन्द्रीय विद्यालयों में ही थोड़े बहुत छात्र पहुंचे. एक अभिभावक फारूक अहमद डार ने कहा, ‘स्थिति इतनी ज्यादा अनिश्चित है कि अभी बच्चों को स्कूल भेजने का सवाल ही नहीं उठता.' बारामुला जिले के अधिकारियों ने बताया कि पांच शहरों में स्कूल बंद रहे. बाकी जिले में स्कूल खुले हैं. अधिकारी ने कहा, ‘पट्टन, पल्हालन, सिंहपूरा, बारामुला और सोपोर में प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी गई है. जिले में बाकी जगह प्राथमिक स्कूल खुले थे. कितने छात्र स्कूल पहुंचे इस संबंध में हम जानकारी हासिल कर रहे हैं.'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- आइए आगे बढ़ें, पाकिस्तान के कब्जे से PoK आजाद कराते हैं

श्रीनगर जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपनगर में कुछ स्कूल खुले रहे लेकिन पिछले दो दिन में हुई हिंसा के कारण पुराने शहर और सिविल लाइन्स इलाकों में स्कूल बंद रहे. अधिकारियों ने सोमवार से प्राथमिक स्तर तक के स्कूल खोलने और सभी सरकारी कार्यालयों में काम शुरू करने की योजना बनाई थी.

श्रीनगर में 190 स्कूल खुले, जानें- अनुच्छेद 370 हटने के दो हफ्ते बाद कैसे हैं घाटी में हालात

केन्द्र सरकार के पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने के बाद से श्रीनगर के जिन इलाकों में शांति कायम रही वहां से पुलिस ने अवरोधक हटा दिए हैं. घाटी में बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन भी सड़कों से गायब रहे. प्रतिबंधों में ढील के बाद से शहर में निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है.

जम्मू में फिर बंद हुआ फोन और इंटरनेट, सूत्रों ने बताई ये वजह

VIDEO: कश्मीर के हालातों के खिलाफ अफवाह फैलाने पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Article 370
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com