विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले के अंतर्गत आने वाले सोपोर इलाके में रविवार को सुरक्षाबल और आतंकी आमने सामने आ गए.

कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी
जम्मू:

जम्मू कश्मीर (Jammu kashmir) में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Encounter between terrorists and security forces) हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू और कश्मीर के बारामूला (Baramulla) जिले के अंतर्गत आने वाले सोपोर (Sopor) इलाके में रविवार को सुरक्षाबल और आतंकी आमने सामने आ गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले. जिसके बाद आधी रात ही सोपोर के रेबन में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. 

तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब 4 बजे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दी. सुरक्षाबलों की तरफ से जोरदार जवाब दिया गया. खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. 

Video: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Baramulla, Sopor, Encounter Between Terrorists And Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com