जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में संदिग्ध राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने श्रीनगर में आतंकवादियों के 23 लोगों खिलाफ कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (Public Safety Act) के तहत मामला दर्ज किया है. इन लोगों पर शक है कि यह लोग राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और आतंकियों के सहयोगी हैं और यहां पर कानून-व्यवस्था में खलल डाल सकते थे. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पुंछ, उधमपुर के जिला कारागार और जम्मू की कोट भलवाल जेल में रखा गया है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क हैं और आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.
उन्होंने कहा, 'राष्ट्र की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई में श्रीनगर पुलिस ने विध्वंसक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के 23 सहयोगियों और सार्वजनिक अशांति में शामिल बदमाशों के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
औपचारिक आदेश मिलने के बाद मामला दर्ज
श्रीनगर पुलिस द्वारा उनके खिलाफ तैयार किए गए दस्तावेज के आधार पर श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय से औपचारिक रूप से हिरासत का आदेश मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.
पहलगाम हमले के बाद तबाह किए थे 9 ठिकाने
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को कुछ आतंकवादियों ने निर्दोष सैलानियों की हत्या कर दी थी. आतंकियों के इस हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई थी.
इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बैठे आतंकवादियों और उनके मददगारों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किया गया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं