विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

जम्मू और कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया है.

जम्मू और कश्मीर: पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को किया ढेर
आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ मंगलवार शाम सात बजे से शुरू हुई और रात एक बजे तक चली (फाइल फोटो)
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया है. मंगलवार शाम को जम्मू और कश्मीर पुलिस, CRPF और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि तीन शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

Video: जम्मू-कश्मीर में कुछ पाबंदियों के साथ 2G इंटरनेट सेवा बहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Encounter In Jammu Kashmir, Tral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com