जम्मू-कश्मीर के कठुआ में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है. वहीं एक सीआरपीएफ भी जवान भी मुठभेड़ में शहीद हो गया. कल भी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था. कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गयी गोलीबारी में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
आतंकियों ने घर से मांगा पानी... घबराने पर की फायरिंग
जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कठुआ के सैदा सुखल गांव में अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, ''दो आतंकवादी जो हाल में (सीमा पार से) घुसपैठ करके आए थे, रात आठ बजे (मंगलवार) के आसपास गांव में दिखाई दिए और एक घर से पानी मांगा, लोग डर गए और जैसे ही सूचना मिली एक पुलिस दल तुरंत गांव में पहुंचा.'' आतंकियों ने कुछ घरों से पानी मांगा, जिस पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने घरों के दरवाजे बंद कर दिए शोर मचा दिया. जिससे आतंकवादी घबरा गए और हवा में अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. वहीं पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों पर भी फायरिंग की.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया, ''एक आतंकवादी ने हथगोला फेंकने की कोशिश की, जिसे मुठभेड़ में मार गिराया गया जबकि दूसरा आतंकवादी गांव में छिपा हुआ बताया गया.'' उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और एक बैग बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह से जुड़ा था, उसका पता लगाया जा रहा है.
आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर हुए दाखिल
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी. अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक गांव पर आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी को मार गिराया. ऐसा माना जा रहा है कि छिपा हुआ आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर यहां पहुंचा था.
कठुआ मुठभेड़ के बारे में पुलिस ने क्या बताया
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की सहायता से उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है. रविवार को रियासी के शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को कटरा ले जा रही बस पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किये जाने के बीच ये घटनाएं हुई हैं. दो दिन पहले हुए इस हमले में बस सड़क से गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे.
डोडा में सेना के बेस पर आतंकियों का हमला
अधिकारियों ने बताया कि डोडा में आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की, जिसे बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और कई घंटों तक जारी रही. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है.
(भाषा इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं