विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2022

जम्मू-कश्मीर : निर्माणधीन टनल में हुआ भूस्खलन, 1 की मौत, कई फंसे

किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया, जिससे मजदूर फंस गए. 

भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है.
नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण के दौरान भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रतले क्षेत्र में हुई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए. किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने बताया कि मजदूर रतले बिजली परियोजना स्थल के पास संपर्क मार्ग के निर्माण का काम कर रहे थे और एक जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर लुढ़क गया, जिससे मजदूर फंस गए. 

उन्होंने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यादव ने बताया कि मलबे में अब भी पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. सेना, पुलिस और प्रशासन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं. 

केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के उधमपुर से सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि रतले बिजली परियोजना स्थल पर भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने उपायुक्त यादव से बात की. सिंह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर तैनात करीब छह लोगों का बचाव दल भी दुर्भाग्य से मलबे में फंस गया है.''

मंत्री ने कहा कि फंसे लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं.''

ये भी पढ़ें:

* जम्मू-कश्मीर: शोपियां में 10 कश्मीरी पंडित परिवारों ने छोड़ा अपना गांव
* 'भारत का लोकतंत्र किसी भी अन्य देश से बेहतर': महबूबा मुफ्ती के बयान पर बोले जितेंद्र सिंह
* आजादी के बाद पहली बार शारदा यात्रा मंदिर में जले दीए, टीटवाल में मंदिर का हो रहा है पुनर्निर्माण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Landslide In Tunnel, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com