राजस्थान के जयपुर शहर में मंगलवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. 30 साल की मॉडल हर्षिल कालिया ऑफिस से देर रात अपने घर लौट रही थी, तभी शिप्रा पथ रोड पर उनकी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसकी वजह से गाड़ी पलट गई. लहूलुहान हर्षिल को गाड़ी से बाहर निकालकर प्रत्यक्षदर्शियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हर्षिल के सिर पर गंभीर चोट थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हर्षिल ने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में काम किया था. वो एक न्यूज चैनल में एंकर भी थी. राजस्थानी गानों में भी हर्षिल ने मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम किया था. परिवार की इकलौती लाडली की मौत से मां-बाप सदमे में हैं.
रील बनाती थी हर्षिल कालिया
हर्षिल को डांस का भी काफी शौक था. कथक की वो अच्छी डांसर थी. फेसबुक पर काफी एक्टिव हर्षिल अक्सर रील्स बनाया करती थी. हर्षिल ने 3 म्यूज़िक वीडियो शूट किए थे. वहीं B4U म्यूजिक के लिए भी काम किया है. GS रिकॉर्ड के लिए भी कई गाने शूट किए. पिता की इकलौती बेटी हर्षिल मॉडलिंग के जरिये परिवार को संभालती थी. घटनास्थल की हालत बयां कर रही थी कि हादसा कितना भयानक था.

Harshil Kalia
ये भी पढ़ें - बिहार में खौफनाक मंजर: थार के नीचे फंसा युवक, चालक ने 100 मीटर तक नहीं रोकी गाड़ी; 2 की चली गई जान
रोड एक्सीडेंट का सीसीटीवी
रोड एक्सीडेंट के वक्त कार की स्पीड भी 30-40 किलोमीटर ही थी. चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रहा था और सिर पर गंभीर चोट लगी. पुलिस को CCTV फुटेज भी मिले हैं, जिसके आधार पर गाड़ी की स्पीड कम बतायी जा रही है. पुलिस को घटनास्थल का सीसीटीवी मिला है, जिसमें पूरा हादसा दिखाई दे रहा है. वो वैगन आर चला रही थी और अचानक से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार में कोई और शख्स नहीं था.
वेब सीरीज और राजस्थानी म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुई एक्टर‑मॉडल हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में मौत हो गई. सोशल मीडिया पर उनका डांस करते हुए एक वीडियो अब वायरल हो रहा है#HarshilKalia pic.twitter.com/bcONJPAsoV
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) March 25, 2026
सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी
थाना साउथ सीआई अंजू ने बताया कि हर्षिल ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था. गाड़ी पलटने के बाद वह एक हिस्से से दूसरे हिस्से की ओर जाकर गिर गई और पूरा गाड़ी का प्रेशर उनके सिर पर आ गया. अगर सीट बेल्ट लगाया होता तो शायद अनहोनी नहीं होती. हर्षिल के पिता अरविंद भी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी. उनका घर मानसरोवर एसएफएस इलाके में हैं. घर में एकदम मातम छाया हुआ है, परिवार सदमे में है.
VIDEO: दिल्ली में लाइव एक्सीडेंट! ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौके पर मौत
मां सदमे में, आईसीयू में एडमिट
हर्षिल के ताऊ विवेक ने बताया कि घटना के बाद उनकी माताजी को ICU में एडमिट करवाना पड़ा. पारिवारिक सदस्य बातचीत करने को तैयार नहीं है. हर्षिल के पिता एक मीडिया कंपनी में मार्केटिंग हेड की पोजीशन पर हैं. वहीं उनके दादा ML कालिया भी सीनियर IPS रहे हैं और DG के पद से रिटायर हुए. उनके ताऊ विवेक कालिया पार्षद और चेयरमैन भी रहे हैं. हर्षिल घर में इकलौती बेटी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं