विज्ञापन

VIDEO: बेंगलुरु में लैंबॉर्गिनी चालक का पागलपन, MG रोड पर अचानक करने लगा खतरनाक स्टंट

Bengaluru Lamborghini stunt: बेंगलुरु में देर रात एक लग्जरी कार चालक द्वारा खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

VIDEO: बेंगलुरु में लैंबॉर्गिनी चालक का पागलपन, MG रोड पर अचानक करने लगा खतरनाक स्टंट

Bengaluru Lamborghini stunt: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी मालिक की खतरनाक हरकत सामने आई है. शहर के व्यस्त इलाके एमजी रोड पर तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए उसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देर रात 2-3 बजे के बीच हुआ खतरनाक स्टंट

शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच अनिल कुंबले सर्किल पर हुई. लग्जरी कार को सड़क पर खतरनाक तरीके से ड्रिफ्ट करते देखा गया, जिससे वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई.

CCTV में कैद, 11 सेकंड का वीडियो वायरल

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई. साथ ही कई राहगीरों ने भी इस खतरनाक स्टंट को अपनी आंखों से देखा. सोशल मीडिया पर वायरल 11 सेकंड के वीडियो में कार को तेज रफ्तार में स्टंट करते और फिर मौके से भागते हुए साफ देखा जा सकता है. 

पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिक की तलाश

बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि घटना के समय कार कौन चला रहा था. मालिक खुद या कोई और. जांच के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

bengaluru lamborghini stunt video viral fir mg road

bengaluru lamborghini stunt video viral fir mg road

हाल ही में रील बनाते समय किशोर की मौत

गौरतलब है कि हाल ही में हुबली में सोशल मीडिया रील शूट के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया गया कि किशोर अपने दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा था, तभी एक Audi Q7 और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई. हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, SUV को एक नाबालिग चला रहा था, जिसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए यह हादसा कर दिया.

लापरवाही बन रही जानलेवा ट्रेंड

बेंगलुरु समेत देश के कई शहरों में तेज रफ्तार और सोशल मीडिया के लिए स्टंट करना एक खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा है. पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर सख्ती की बात कर रही है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं.  

यह भी पढ़ें- IAS प्रतिभा दहिया ने प्यार के खातिर छोड़ा गुजरात कैडर, दिवंगत भाई का सपना पूरा करने के लिए क्रैक की UPSC

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com