विज्ञापन

जयपुर अमायरा केस: चार्जशीट पर सवाल, नीरजा मोदी स्कूल मालिक, प्रिसिंपल पर केस की मांग; कल फैसले की उम्मीद

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में अमायरा मौत से जुड़े केस में आज कोर्ट से फैसला आना था, लेकिन नहीं आया. सोमवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कल फिर से सुनवाई होगी.

जयपुर अमायरा केस: चार्जशीट पर सवाल, नीरजा मोदी स्कूल मालिक, प्रिसिंपल पर केस की मांग; कल फैसले की उम्मीद
जयपुर अमायरा केस: कल फैसले की उम्मीद

जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की चौथी क्लास की अमायरा के स्कूल से कूद जाने के मामले में आज सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से दलील दी गई. अब मामले की कल फिर से सुनवाई होगी और कोर्ट से फैसला आने की उम्मीद है. अमायरा के परिजन क्लास टीचर, स्कूल प्रिंसिपल और स्कूल के मालिक पर केस चलाने की मांग कर रहे हैं. अमायरा के पिता ने क्लास टीचर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा और स्कूल पर मालिक व प्रिंसिपल पर बच्चों के साथ क्रूरता की धारा (JJ Act) की धारा 75 लगाने की मांग की है. पिता विजय मीणा ने कहा कि सिर्फ अमायरा की लड़ाई नहीं है, यह देश के उन बच्चों की लड़ाई है, जिनको एक भरोसे के साथ पढ़ने के लिए स्कूल भेजा जाता है. 

पुलिस की चार्जशीट पर सवाल

एक वीडियो संदेश में अमायरा के पिता विजय मीणा ने पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने हमारी रिक्वेस्ट सुनी है, हमें कोर्ट से न्याय की उम्मीद है. एनडीटीवी के जरिए अपनी मांग रखते हुए विजय मीणा ने कहा कि चार्जशीट आने के बाद 24 जुलाई को हमारे एडवोकेट ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और अन्य तथ्यों के आधार पर कोर्ट में हमारा पक्ष रखा है. जिसमें हमने क्लास टीचर पुनीता शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ने की मांग की है.

स्कूल मालिक और प्रिंसिपल पर एक्शन की मांग

अमायरा के पिता विजय ने आगे कहा कि नीरज मोदी स्कूल की प्रिंसिपल इंदु दुबे और स्कूल के मालिक सौरभ मोदी के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की गई है. कोर्ट ने हमारा पक्ष सुना है. हाल ही मुजफ्फरनगर यूपी में एक घटना हुई, जिसमें 10 साल की बच्चों को उसके स्कूल में अपमानित किया जाता है. दो शिक्षकों द्वारा उसको धमकाया जाता है, प्रताड़ित किया जाता है और वह घर आकर सुसाइड कर लेती है.

अमायरा के पिता विजय मीणा

अमायरा के पिता विजय मीणा

विजय मीणा ने पुलिस की चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा सीधा सवाल राजस्थान पुलिस से है. अमायरा केस में सीसीटीवी फुटेज भी है. वह टीचर के पास बार-बार जा रही थी. उसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर से फोर्थ फ्लोर पर चली जाती है. चार्जशीट इतनी कमजोर बनाई गई है. कोर्ट से हमारी अपील है कि कानून के अनुसार जो चार्जेज लगने चाहिए, वे लगे और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया. यह लड़ाई सिर्फ अमायरा की नहीं रह गई, यह उन हर बच्चों की लड़ाई हो गई. जिनके मां-बाप बच्चों को एक भरोसे के साथ स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं. 

यह भी पढे़ं

राजस्थान में महिलाओं की बदली किस्मत! दिल्ली, लखनऊ-नागपुर तक गोबर से बनी राखी-दीपक की डिमांड

भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां, बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Amaira Case Jaipur, Amaira Death Case, Amaira Suicide Case, Amaira Suicide News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com