विज्ञापन

NEET UG 2026: रिजल्ट कब आएगा और काउंसलिंग कब शुरू होगी? जानें NTA महानिदेशक ने क्या कहा

नीट यूजी री-एग्जाम देनेवाले उम्मीदवारों को अब इंतजार रिजल्ट का है. नीट यूजी रिजल्ट आने के बाद ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. उम्मीदवार अपने अंकों के आधार पर कॉलेज में दाखिले ले सकेंगे. हालांकि री-एग्जाम होने के कारण इसका असर रिजल्ट की प्रक्रिया पर भी पड़ा है.

NEET UG 2026: रिजल्ट कब आएगा और काउंसलिंग कब शुरू होगी? जानें NTA महानिदेशक ने क्या कहा
20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट री एग्जाम दिया है.

देशभर में रविवार को नीट यूजी री-एग्जाम का सफल आयोजन हुआ है. 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी री-एग्जाम दिया है. एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को अब बस इंतजार रिजल्ट का है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार जल्द ही नीट यूजी के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा. अभिषेक सिंह ने कहा कि पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद 37 दिनों के अंदर दोबारा एग्जाम करवाना चुनौती था. इस बार कुछ छात्रों की संख्या स्वाभाविक रूप से कम रही, क्योंकि कई स्कूलों ने अन्य कॉलेजों या विकल्पों की ओर रुख कर लिया था. 

क्या काउंसलिंग प्रक्रिया पर पड़ेगा असर

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह से जब नीट यूजी 2026 के रिजल्ट और काउंसलिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एनटीए जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से एजेंसी ने परीक्षा रद्द होने के बाद 37 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित की, उसी गति से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी.  वहीं काउंसलिंग प्रक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी.  छात्रों के अकादमी भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.

NEET UG 2025  टाइमलाइन

आवेदन प्रक्रिया7 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 तक चली थी
एडमिट कार्ड30 अप्रैल 2025 को जारी हुए थे
एग्जाम कब हुआ था4 मई 2025
प्रोविजनल आंसर की कब आई थी3 जून 2025
फाइनल रिजल्ट कब आया था14 जून 2025 (परीक्षा के ठीक 40 दिन बाद)
काउंसलिंगरिजल्ट आने के लगभग एक महीने बाद, 21 जुलाई 2025 से

काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी

पुराने ट्रेंड के आधार पर उम्मीद है कि प्रोविजनल आंसर की जून के आखिरी हफ्ते में जारी की जा सकती है. जबकि फाइनल आंसर की और रिजल्ट जुलाई आखिरी तक आने की उम्मीद की जा सकती है. वहीं काउंसलिंग प्रक्रिया रिजल्ट आने के लगभग 4 हफ्तों बाद शुरू हो सकती है. काउंसलिंग कुल मिलाकर 4 से 5 राउंड की होती है. जो कि ऑनलाइन आयोजित की जाती है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया करवाती है.  काउंसलिंग के माध्यम से देशभर की लगभग एक लाख से अधिक MBBS और 27,000 BDS सीटों पर एडमिशन होता है.  
 

ये भी पढ़ें- लापरवाही! गलत जानकारी देने पर दो परीक्षा केंद्रों के बीच चक्कर लगाता रहा छात्र, छूटा NEET का एग्जाम

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं. वर्तमान में NDTV के साथ जुड़कर काम कर रही हूं. NDTV की हिंदी वेबसाइट के लिए एजुकेशन और न्यूज के आर्टिकल ल... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026 NTA, NEET UG 2026 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com