विज्ञापन

3 किलो चांदी, कीमत 25 लाख....बेटी की शादी के लिए जयपुर के जौहरी का अनोखा रिकॉर्ड, साल भर में बना कार्ड

जयपुर के शिव जौहरी ने अपनी बेटी की शादी के लिए 3 किलो शुद्ध चांदी से बना विशेष निमंत्रण कार्ड तैयार करवाया है. यह अनोखा कार्ड अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है. 

3 किलो चांदी, कीमत 25 लाख....बेटी की शादी के लिए जयपुर के जौहरी का अनोखा रिकॉर्ड, साल भर में बना कार्ड
  • जयपुर के शिव जौहरी ने बेटी की शादी के लिए 3 किलो चांदी से बना विशेष निमंत्रण कार्ड तैयार करवाया है.
  • कार्ड में 65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं, जिसमें भगवान गणेश, शिव, पार्वती और लक्ष्मी प्रमुख हैं.
  • कार्ड की कीमत करीब 25 लाख रुपए है और इसे बिना किसी कील-पेच के 128 चांदी के टुकड़ों से तैयार किया गया है.
जयपुर:

हर पिता की इच्छा होती है कि उसकी बेटी की शादी बेहद यादगार हो. ऐसी, जो जीवनभर लोगों के दिलों में बसी रही. जयपुर के शिव जौहरी ने भी अपनी बेटी के विवाह को खास बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए 3 किलो शुद्ध चांदी से बना विशेष निमंत्रण कार्ड तैयार करवाया है. यह अनोखा कार्ड अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है. 

शिव जौहरी बताते हैं कि करीब 25 लाख रुपए की कीमत का ये कार्ड उन्होंने अपनी अनमोल भावनाओं के साथ तैयार किया है. इस बॉक्सनुमा कार्ड में 65 देवी देवताओं की प्रतिमा उकेरी गई है. 8 गुना 6.5 इंच की साइज और 3 इंच की गहराई का यह कार्ड अपने अंदर पिता के आशीर्वाद और भावनाओं को समेटता है. कुशल कारीगरी के हुनर से 128 चांदी के टुकड़ों से तैयार इस कार्ड को बिना किसी कील या पेच का इस्तेमाल किए बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट लड़की का पांचवीं पास मजदूर पर आया दिल, मुंबई छोड़कर पहुंची बिहार, रचाई शादी

Latest and Breaking News on NDTV

65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी

शिव जौहरी ने बताया कि मैंने एक साल में इस कार्ड को खुद एक साल में तैयार किया. मैं चाहता था कि मेरी बेटी की शादी में सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं, बल्कि सभी देवी-देवता भी आमंत्रित हो. मैं बच्ची को ऐसा कुछ देना चाहता था, जो पीढ़ी दर पीढ़ी उसके साथ रहे. आगे आने वाली पीढ़ी भी जिसे देखें और याद करें.

इस कार्ड को शिव जौहरी ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष को सौंपा है. इस अनोखे कार्ड में 65 देवी-देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं. सबसे ऊपर भगवान श्री गणेश विराजमान हैं. श्री गणेशाय नमः लिखा है. उसके दाहिनी ओर माता पार्वती और बाईं ओर भगवान शिव हैं. 

ये भी पढ़ें: बंगाली शादी में दो लड़कों ने किया ‘डोला रे डोला' पर धमाकेदार डांस, 40 लाख लोग रह गए दंग

Latest and Breaking News on NDTV

कार्ड पर लिखा दूल्‍हे-दुल्‍हन का नाम 

इसके नीचे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु हैं. दो स्वरूपों में तिरुपति बालाजी हैं. उनके द्वारपाल, चंवर और दीप थाल लिए देवियां, शंख-नगाड़े बजाते देवता भी कार्ड में विराजमान हैं. पिता ने निमंत्रण पत्र की हर आकृति ऐसे बनाई है जैसे वे सभी उनकी बेटी के मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद दे रही हो. 

इन सभी देवी देवताओं की प्रतिमाओं के बीच दुल्हन श्रुति जौहरी और दूल्हे हर्ष सोनी का नाम लिखा गया है. वर वधु के नाम पर चारों ओर हाथी पुष्प वर्षा करते नजर आते हैं. 

शिव जौहरी (पिता) और श्रुति जौहरी (बेटी)

शिव जौहरी (पिता) और श्रुति जौहरी (बेटी)

वर-वधू के साथ पूरे परिवार के नाम भी उकेरे 

कार्ड के बाहर की ओर अष्ट लक्ष्मी अपनी सेविकाओं के साथ विराजमान हैं. इसके पीछे की ओर तिरुपति बालाजी के ऊपर सूर्यदेव है. कार्ड के अंदर एक सामान्य निमंत्रण पत्र की तरह ही वर-वधू के माता-पिता और पूरे परिवार के नाम उकेरे गए हैं. 

वहीं, कार्ड में भगवान कृष्ण की जन्म से बाल अवस्था तक की सभी लीलाओं को दर्शाया गया है. दक्षिण भारतीय शैली में बने कृष्ण के एक मुख और पांच धड़ वाले स्वरूप, चारों ओर उन्हें निहारती आठ गाय बनी है. कार्ड के चारों तरफ भगवान विष्णु के दस अवतार के सभी स्वरूप नजर आते हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Silver Card, Silver Invitation Cards, Shiv Jeweller Wedding Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com