विज्ञापन

ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दो दिन में इस तरह का दूसरा मेल

बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई.

ISRO हेडक्वार्टर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दो दिन में इस तरह का दूसरा मेल
ISRO मुख्यालय को फिर मिली बम की धमकी
NDTV

बेंगलुरु में भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) हेडक्वार्टर को शुक्रवार को एक और झूठी बम की धमकी मिली. यह दो दिनों में इस तरह की दूसरी घटना है.पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तमिल भाषा में एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया था कि ISRO कैंपस के अंदर बम रखा गया है.

बिल्डिंग खाली कराई, तलाशी ल गई

सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, बिल्डिंग खाली कराई और बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर पूरी जगह की तलाशी ली. कोई विस्फोटक नहीं मिला और धमकी को झूठा करार दिया गया.

पुलिस के अनुसार, न्यू बीईएल रोड पर स्थित इसरो मुख्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि इसरो कार्यालय में बम धमाका किया जाएगा. पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया और इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ली गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली.

कल भी मिली थी बम की धमकी

यह घटना गुरुवार को ISRO को मिली ऐसी ही एक बम की धमकी वाले ईमेल के एक दिन बाद हुई है, जो बाद में झूठी साबित हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने ईमेल भेजने वाले का पता उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगाया और मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया.

पुलिस ने शुक्रवार के ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: ISRO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु हेड क्वार्टर में आया मेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO, ISro Headquarters, ISRO Head, ISRO News, ISRO News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com