विज्ञापन

कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी का खतरनाक प्लान एक्सपोज, UP-दिल्ली में बड़े मंदिरों निशाना बनाने की थी साजिश

UP के कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान अहमद यूपी‑दिल्ली के बड़े मंदिरों पर IED हमले की योजना बना रहा था. वह दिल्ली आया, रेकी की. वह इराकी ISIS कमांडर से संपर्क में था और उसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी का खतरनाक प्लान एक्सपोज, UP-दिल्ली में बड़े मंदिरों निशाना बनाने की थी साजिश
  • कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान ने UP और दिल्ली के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रची थी.
  • रिजवान ने लाल किला ब्लास्ट की तर्ज पर IED विस्फोट की योजना बनाई.
  • जांच में पता चला कि रिजवान ने दिल्ली के बड़े मंदिरों की रेकी की थी और हमले के लिए जगहों की पहचान की थी.
नई दिल्ली:

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर से गिरफ्तार ISIS का आतंकी रिजवान अहमद उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बड़े मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था. जांच में सामने आया है कि वह लाल किला ब्लास्ट पैटर्न पर हमले की योजना बना रहा था और इसके लिए IED विस्फोट की तैयारी कर चुका था.

सूत्रों के अनुसार, रिजवान ने एक IED तैयार कर लिया था. उसके कब्जे से 9 एमएम की बैटरी, अलार्म क्लॉक और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बरामद किए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम असेंबली में किया जाना था.

यह भी पढ़ें- ISI के हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने दबोचे दो ऑपरेटर; पाक-थाईलैंड-नेपाल के रास्ते आता गोला-बारूद

दिल्ली के मंदिरों की रेकी भी की

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रिजवान एक बार दिल्ली आ चुका था और उसने कुछ बड़े मंदिरों की रेकी भी की थी. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि किन-किन स्थानों को वह निशाना बनाना चाहता था और उसकी मूवमेंट के दौरान किन लोगों से संपर्क हुआ.

इराक कनेक्शन और ISIS कमांडर से संपर्क

सूत्रों के मुताबिक, रिजवान का इराक कनेक्शन भी सामने आया है. वह इराक में मौजूद ISIS के एक बड़े कमांडर अबु ओसामा के संपर्क में था. जांच के अनुसार, ऑनलाइन माध्यम से बम बनाने की ट्रेनिंग भी उसी ने रिजवान को दी थी.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर हिंसा, रॉकेट लॉन्‍चर हमले में 2 बच्चों की मौत के बाद बिगड़े हालात

रिजवान के घर से अरबी साहित्य बरामद

इसके अलावा, रिजवान के घर से भारी मात्रा में अरबी साहित्य बरामद हुआ है, जिसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं ताकि उसके नेटवर्क, विचारधारा और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके.

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां रिजवान से गहन पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क, फंडिंग, संपर्कों और संभावित टार्गेट्स की कड़ियों को खंगाला जा रहा है. एजेंसियों का कहना है कि समय रहते साजिश का पर्दाफाश कर बड़ी घटना को टाल दिया गया है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISIS, ISIS Militants Detained, Isis Terrorist, ISIS Radicalising Youth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com