विज्ञापन

ISI प्रायोजित गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत का सख्त एक्शन, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

ISI समर्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ देशभर में बड़ी कार्रवाई हुई. कई राज्यों में रेड्स कर 300 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए. सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को भड़काने और आतंकी गतिविधियों से जोड़ने की साजिश बेनकाब हुई.

ISI प्रायोजित गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर भारत का सख्त एक्शन, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
नई दिल्ली:

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के खिलाफ भारत की केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात से शुरू हुई पैन इंडिया रेड्स के तहत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर इस मॉड्यूल पर करारा प्रहार किया गया. दरअसल 500 से ज्यादा संदिग्ध नंबर एजेंसियों को मिले थे, जिसके बाद ऑपरेशन लांच किया गया.

300 से ज्यादा संदिग्ध राउंड अप

सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से कई लोग शहजाद भट्टी के नेटवर्क से सीधे या सोशल मीडिया के जरिए जुड़े बताए जा रहे हैं.

पंजाब के बॉर्डर इलाकों पर खास फोकस

पंजाब में पाकिस्तान से सटे संवेदनशील इलाकों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से 40 से अधिक संदिग्धों को राउंड अप किया गया. एजेंसियों को आशंका है कि सीमा पार से इन मॉड्यूल्स को लगातार निर्देश और समर्थन मिल रहा था.

हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा STF ने राज्यभर में कार्रवाई करते हुए करीब 90 युवाओं को हिरासत में लिया, जो भट्टी नेटवर्क के संपर्क में थे. इन युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट करवाए गए हैं. उनकी काउंसलिंग जारी है. एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि इन्हें किस तरह प्रभावित और इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें- ईंधन संकट पर पीएम मोदी की पहल ला रही रंग, ऑनलाइन वाइवा समेत ये कदम उठाने वाली पहली बनी जम्मू यूनिवर्सिटी

सोशल मीडिया के जरिए साजिश

जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को उकसाने और भर्ती करने का काम कर रहा था. युवाओं को पैसे का लालच देकर बड़े टास्क दिए जा रहे थे. कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और संवेदनशील ठिकानों की रेकी जैसे खतरनाक काम सौंपे जा रहे थे. देश का माहौल बिगाड़ने के लिए सुनियोजित कोशिश की जा रही थी.

ISI की साजिश नाकाम

केंद्रीय एजेंसियों ने इस पूरे नेटवर्क को ISI की साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा है कि भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया.

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

एजेंसियां अब पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और इस नेटवर्क के फंडिंग, ऑपरेशन और विदेशी लिंक को खंगाल रही हैं. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बड़े खुलासे होने की संभावना है.

ISI कैसे चला रही है शहजाद भट्टी का नेटवर्क? 

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे ISI के गुर्गे आबिद जट्ट और अजमल गुजर सोशल मीडिया के जरिए भारत के नौजवानों को रिक्रूट करते हैं. भर्ती के बाद उन नौजवानों की बातचीत शहजाद भट्टी से करवाई जाती है. भट्टी कुछ पैसों का लालच देकर उनको अलग-अलग टास्क देता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISI, Shehzad Bhatti, Shehzad Bhatti Death Threat, Shehzad Bhatti Module, Shehzad Bhatti Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com