विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

ISIS से संबंधों के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने राजनाथ को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

पटेल ने कहा- भाजपा इस मामले में उनका नाम घसीटकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है

Also Read in
ISIS से संबंधों के आरोपों के बीच कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने राजनाथ को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग
अहमद पटेल ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आईएसआईएस संदिग्ध के मामले की जांच कराने की मांग की है.
  • गुजरात के सीएम रूपानी ने लगाए हैं आरोप
  • इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
  • एक अस्पताल से जुड़ा है मामला
अहमदाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात में गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट के एक संदिग्ध सदस्य के साथ उनके कथित संबंधों और इस विवाद में उनका नाम घसीटे जाने की कोशिशों की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल सूरत से इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पैदा हुए राजनीतिक घमासान के केंद्र में हैं. इनमें से एक संदिग्ध कासिम टिंबरवाला भरुच जिले में सरदार पटेल अस्पताल में काम करता था जहां पटेल एक ट्रस्टी थे.

यह भी पढ़ें : गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के आरोपों पर अहमद पटेल ने दिया यह जवाब, जानें पूरा मामला

गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में पटेल ने कहा कि भाजपा इस मामले में उनका नाम घसीटकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले पर संज्ञान लें और भारत का गृह मंत्री होने के नाते संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ तरीके से इस जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने का निर्देश दें.

उन्होंने लिखा, ‘‘जो भी दोषी हो, उसे उसके धर्म या उसकी किसी संबद्धता पर ध्यान दिए बिना सजा देनी चाहिए. इस मामले में आपकी सरकार को मेरा पूर्ण समर्थन है.’’ पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों को ‘‘राजनीति का बंधक’’ नहीं बना सकते और मामूली चुनावी फायदे के लिए राजनीतिक विरोधियों की छवि धूमिल नहीं करनी चाहिए. पत्र में लिखा गया है, ‘‘यह आतंकवाद के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई के साथ बड़ा अन्याय होगा. इसलिए मुझे यह काफी चिंताजनक लगता है कि गुजरात में सत्तारूढ़ पार्टी चुनावों के मद्देनजर बेबुनियादी और अप्रमाणित आरोप लगाकर एक गंभीर जांच को नुकसान पहुंचा रही है.’’ पटेल ने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो सभी को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए.

VIDEO : आरोपों को किया खारिज

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्यायपालिका को आतंकवाद के आरोप तय करने चाहिए, न कि पार्टी मुख्यालय से संवाददाता सम्मेलन में नेताओं को.’’ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने शुक्रवार को पटेल के इस्तीफे की मांग की थी और उनसे कासिम की भर्ती करने के पीछे मौजूद रही परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए कहा था.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ahmed Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com