केंद्रीय मंत्री राधामोहन की यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है...
- यूजर ने केंद्रीय मंत्री राधामोहन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला
- दूसरी तस्वीर में लाल बत्ती लगे वाहन के समीप खड़े दिख रहे हैं राधामोहन
- तस्वीरों कहां की हैं और कब की हैं, यह नहीं दर्शाया गया
नई दिल्ली:
केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह के कथित रूप से खुले में पेशाब किए जाने से संबंधित दो तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोगों के उनके कृत्य की निंदा करने के साथ ही प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को लेकर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में से एक में राधामोहन सिंह को खुली जगह किसी मकान के पिछवाड़े में पेशाब करते हुए तथा उनके द्वारा ऐसा करने के समय सुरक्षा बलों द्वारा घेरा बनाए दिखाया गया है जबकि दूसरी तस्वीर में पेशाब करने के बाद उन्हें एक लाल बत्ती लगे वाहन के समीप खड़े दिखाया गया है जबकि भारत सरकार ने गत एक जून से देश भर में वीआईपी संस्कृति को खत्म करने के लिए वाहनों पर लाल बत्ती के प्रयोग को समाप्त कर दिया है.
सोशल मीडिया में जारी इन तस्वीरों के बारे में यह नहीं दर्शाया गया है कि वे कहां की हैं और कब की है. राधामोहन अपने संसदीय क्षेत्र मोतिहारी में ईद पर आए हुए थे. गत सोमवार की रात्रि में दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह तस्वीर उसी अवधि की होगी क्योंकि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रम में भाग लिया था. इस बाबत उनकी टिप्पणी के लिए उन्हें कई बार फोन किए जाने पर वे फोन पर उपलब्ध नहीं हुए और बताया गया कि वे किसी बैठक में व्यस्त हैं.
वहीं विपक्ष दल राजद के प्रमुख लालू प्रसाद ने इस पर ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया "कृषि मंत्री सुखाड प्रभावित क्षेत्र में सिंचाई योजना की शुरुआत करते हुए.उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को गति दी."
लालू के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए दूसरी तस्वीर में पेशाब करने के बाद उन्हें एक लाल बत्ती लगे वाहन के समीप खडे दिखाये जाने पर कटाक्ष किया कि तस्वीर में लाल बत्ती ढूंढें.
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कृषि मंत्री की उन तस्वीरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री लालकिले से शुरू किए गए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के खोखलेपन को उजागर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा ऐसा किया जाना प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के साथ गांधी के स्वच्छता पर जोर दिये जाने को अंगूठा दिखाया जाना है. गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान स्वच्छता पर जोर दिया था और राधामोहन के आंदोलन स्थल से ही आते हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्रीय मंत्री राधामोहन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला. एक यूजर सिंह मनोज ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, " राधामोहन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का बेहतर प्रचार-प्रचार. टीवी पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए गए. यह बिल्कुल निशुल्क और असली स्वच्छता है."
एक अन्य यूजर जेस ओबरॉय ने लिखा, बीजेपी मंत्री राधामोहन सिंह स्वच्छ भारत अभियान की नींव रख रहे हैं."
राधामोहन सिंह के खुले में पेशाब किए जाने को मीडिया में दिखाए जाने पर मोतिहारी में रह रहे उनके दामाद सुजीत कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्या हर जगह पेशाबखाना उपलब्ध है. यह तो प्राकृतिक और शारीरिक जरूरत है और इसको उजागर कर विवाद पैदा करने की कोशिश क्यों की जा रही है.
पूर्वी चंपारण जिला भाजपा नेता लाल बाबू प्रसाद ने भी इसे मीडिया द्वारा दिखाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि क्या ऐसी बातें मीडिया के लिए विषय है. इस बाबत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को फोन किए जाने पर उन्होंने यह कहते हुए वे पार्टी की एक बैठक में व्यस्त हैं, टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री सुखाड प्रभावित क्षेत्र मे सिंचाई योजना की शुरुआत करते हुए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को भी गति दी pic.twitter.com/BLbkpO8BPz
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) June 28, 2017
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कृषि मंत्री की उन तस्वीरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री लालकिले से शुरू किए गए प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के खोखलेपन को उजागर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा ऐसा किया जाना प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के साथ गांधी के स्वच्छता पर जोर दिये जाने को अंगूठा दिखाया जाना है. गांधी ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान स्वच्छता पर जोर दिया था और राधामोहन के आंदोलन स्थल से ही आते हैं.
Best advertisement for Swach Bharat Abhiyaan by Minister Radha Mohan. Why waste thousand crores on TV ads, This is totally free n real swach pic.twitter.com/ka4BDaVyr8
— Singh Manoj K (@singhmk72) June 29, 2017
सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्रीय मंत्री राधामोहन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला. एक यूजर सिंह मनोज ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, " राधामोहन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का बेहतर प्रचार-प्रचार. टीवी पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए गए. यह बिल्कुल निशुल्क और असली स्वच्छता है."
एक अन्य यूजर जेस ओबरॉय ने लिखा, बीजेपी मंत्री राधामोहन सिंह स्वच्छ भारत अभियान की नींव रख रहे हैं."
BJP Minister Radhamohan laying foundation stone of #SwachhBharat Abhiyaan. pic.twitter.com/BumwTGwdZf
— Jas Oberoi (@iJasOberoi) June 29, 2017
राधामोहन सिंह के खुले में पेशाब किए जाने को मीडिया में दिखाए जाने पर मोतिहारी में रह रहे उनके दामाद सुजीत कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्या हर जगह पेशाबखाना उपलब्ध है. यह तो प्राकृतिक और शारीरिक जरूरत है और इसको उजागर कर विवाद पैदा करने की कोशिश क्यों की जा रही है.
पूर्वी चंपारण जिला भाजपा नेता लाल बाबू प्रसाद ने भी इसे मीडिया द्वारा दिखाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि क्या ऐसी बातें मीडिया के लिए विषय है. इस बाबत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को फोन किए जाने पर उन्होंने यह कहते हुए वे पार्टी की एक बैठक में व्यस्त हैं, टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Radha Mohan Singh, Tejaswi Yadav