कॉलेज में हिजाब पहनने (wearing hijab to college) को लेकर चल रहे विवाद के बीच कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई (Karnataka CM Basavaraj Bommai)ने मंगलवार को सभी संबंधितों से शांति बनाए रखने और बच्चों को पढ़ाई करने देने की अपील की है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए बोम्मई ने कहा, 'सभी संबंधित लोग (उडुपी हिजाब विवाद से संबंधित) 'को शांति बनाए रखनी चाहिए और बच्चों को पढ़ने देना चाहिए. मामला हाईकोर्ट में पेश किया गया जाएगा, हमें इसका इंतजार करना चाहिए. इस बीच, कॉलेज के मुस्लिम स्टूडेंट्स ने सवाल उठाया है कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत शिक्षा का अधिकार उन्हें नहीं है?
कर्नाटक में 'हिजाब विवाद' के बीच कॉलेज के पास 'घातक हथियार' ले जा रहे दो लड़के अरेस्ट
एक स्टूडेंट ने दावा किया कि अपने कॉलेज के सालों की शुरुआत से ही वे हिजाब पहन रही हैं. उसने कहा, 'वे बेटी बचाओ बेटी बचाओ के बारे में बात करते हैं, क्या वे (हिंदू) एकमात्र बेटी हैं? क्या हम बेटी नहीं है? हम देश की बेटियां हैं. आखिरकार सरकार को अचानक ही हिजाब से समस्या क्यों हो गई? मैं तीन साल से इसे पहन रही हूं, अब इससे समस्या क्यों है? ' एक अन्य स्टूडेंट ने कहा कि भगवा स्टोल (Saffron stoles)वाले स्टूडेंट, मुस्लिम लड़कियों का विरोध कर रहे हैं. इस छात्रा स्टूडेंट ने कहा, 'वे चाहते हैं कि हमें कॉलेज से बाहर कर दिया जाए, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं. हमें यह क्यों करना चाहिए? हमारे पास भी शिक्षा का और अपने धर्म के पालन का अधिकार है. ' कॉलेज की एक अन्य स्टूडेंट ने सवाल उठाया कि अचानक से हिजाब मुद्दा कैसे बन गया? उसने कहा, 'वे ऐसे नियम अब लागू क्यों कर रहे हैं जब कॉलेज खत्म होने में दो माह ही बचे हैं. जब हमने पहले कॉलेज ज्वॉइन किया था तो हमें हिजाब पहने की इजाजत दी गई थी. इसे अब मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है.' इस लड़की ने कहा, 'हम हिजाब पहनना नहीं छोड़ने वाले और हम शिक्षा भी नहीं छोड़ने वाले. आजादी हासिल किए हुए 75 साल हो चुके हैं और अभी भी हम स्वतंत्र नहीं हैं. यह यूनिफॉर्म का हिस्सा है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कर्नाटक : हिजाब विवाद पर बोले मंत्री, ''वर्दी न पहनने वाली छात्राएं अन्य विकल्प तलाश सकती हैं''
गौरतलब है कि कर्नाटक में यह मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है, मुस्लिम लड़कियों का एक वर्ग कॉलेज में हिजाब पहनने पर अड़ा हुआ ह, जबकि राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए वर्दी को अनिवार्य बनाने का निर्देश दिया है. राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर महाविद्यालयों में कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि हिजाब के जवाब में हिंदू छात्र भगवा स्टोल लेकर शैक्षणिक संस्थान आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं